राजनांदगांव। मध्यप्रदेश के रीवा में दो दिगंबर जैन साध्वियों की सड़क हादसे में हुई मौत के विरोध में सोमवार को राजनांदगांव में सकल जैन समाज ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। समाजजनों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा साधु-संतों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की।
दिगंबर जैन पंचायत के सचिव सूर्यकांत जैन ने बताया कि 20 मई को रीवा में आचार्य विद्यासागर महाराज से दीक्षित पूज्य 105 श्रुतमति माताजी एवं पूज्य 105 उपशम मति माताजी की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। दोनों साध्वियां पिछले करीब 20 वर्षों से संयम और तपस्या के मार्ग पर थीं। घटना को लेकर जैन समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
उन्होंने बताया कि 24 मई को राजनांदगांव में विराजमान पूज्य मुनि श्री नीरज सागर जी महाराज एवं पूज्य मुनि श्री निर्मद सागर जी महाराज के सानिध्य में विनयांजलि सभा आयोजित की गई थी, जिसमें शासन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
समाजजनों का आरोप है कि वायरल वीडियो फुटेज में वाहन चालक द्वारा सड़क किनारे सर्विस रोड पर जा रही साध्वियों को टक्कर मारे जाने की घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। जैन समाज ने इसे गंभीर मामला बताते हुए निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
सोमवार सुबह 11 बजे सकल जैन की उपस्थिति में दिगंबर जैन मंदिर गंज लाइन से निकली रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान समाज के लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर न्याय की मांग और साधु-संतों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के समर्थन में नारे लगाए।
दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक झंझरी ने कहा कि जैन साधु-संत विश्व कल्याण की भावना से नंगे पैर पदयात्रा करते हैं। ऐसे अहिंसक संत भारत की अमूल्य धरोहर हैं, जिनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन की जिम्मेदारी है।
सकल जैन समाज के अजय सिंघी ने कहा कि भविष्य में मुनिराज, माताजी एवं अन्य साधु-संतों के साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर कानून बनाए जाने चाहिए।
उक्त रैली में प्रमुख रूप से दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक झंझरी, सचिव सूर्यकांत जैन, कोषाध्यक्ष सुदेश जैन, उपाध्यक्ष अनिल बड़कुल, पंकज जैन, पूनम जैन, रविकांत जैन, मनोज वेद, रोशन गोलछा, मूलचंद भंसाली, नमिताब जैन, अखिलेश जैन, रानू जैन पार्षद, सुशील छाजेड़, राजेंद्र सुराना, शरद जैन, दीपक कोठारी, ज्ञानचंद नवलखा, कमलेश बेद, नवीन कोठारी, विजय कांकरिया, विजय गोलछा, महावीर सकलेचा, निखिल जैन, राजीव जैन, सुनील जैन, मुकेश जैन, प्रिऐश जैन, प्रियंक जैन, संयम जैन, नितिन जैन, राहुल जैन, निकेत झंझरी, सागर जैन, प्रकाश चंद जैन, नरेश जैन, अंशुल जैन, मनोज जैन, मनीष जैन, मनोज कौशल, प्रतीक जैन, प्रभात जैन, ताराचंद शास्त्री, संजीव जैन, प्रदीप जैन, सुधीर जैन, राकेश जैन, शिवम जैन सहित आदर्श महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सीमा जैन, सुनीता बड़कुल, सपना जैन, सरोज जैन, कविता जैन, रूपाली जैन, सविता जैन, पिंकी जैन, श्रद्धा जैन, अनीता जैन, वंदना जैन, अलका जैन, रखी जैन, बलराज जैन सहित बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के सदस्यगण शामिल रहे।
सभी ने शासन प्रशासन से मांग की है कि साधु संतों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनना चाहिए, नहीं तो जैन समाज अपने संतों की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होगा।










