डोंगरगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ की ओर से नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 का आयोजन तीन जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया। परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निरीक्षण टीम ने केंद्रों का दौरा किया।
उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ मोहला विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र देवांगन भी शामिल रहे। देवांगन ने मोहला विकासखंड के सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। नवोदय प्रवेश परीक्षा के पंजीयन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विद्यालय की ओर से उन्हें इस कार्य के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है। वहीं, केसीजी जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण प्राचार्य एसके सिंह ने किया।
परीक्षा सामग्री वितरण के लिए अलग-अलग केंद्रों पर जिम्मेदारियां तय की गई थीं। अंबागढ़ चौकी में श्री हुसैन और उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल, मोहला में रोशन, सुनील कुमार और अनिल कुमार पाल तथा मानपुर में श्री भास्कर और सचिन पटवा ने सामग्री वितरित की। खैरागढ़ में थॉमस कुमार बिरला, गंडई में वेंकट और साल्हेवारा में श्री चौरसिया ने यह जिम्मेदारी निभाई। राजनांदगांव में राजेश सावरकर और सुनील कुमार, डोंगरगांव में अर्चना मैडम तथा छुरिया ब्लॉक में रामकुमार चंद्रा और कमल दास ने सामग्री वितरण का कार्य संभाला।
परीक्षा का संचालन वैकल्पिक परीक्षा प्रभारी कृष्ण कुमार चौरसिया और अनिल कुमार पाल के मार्गदर्शन में किया गया। परीक्षा के बाद मोहला, राजनांदगांव और खैरागढ़ में कर्मचारियों के सहयोग से सामग्री जमा करने की प्रक्रिया जारी रही।
मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिले के जिला शिक्षा अधिकारी प्रशांत चितवारकर ने भी परीक्षा आयोजन में नवोदय टीम को सहयोग दिया। उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने सहयोग के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र देवांगन और जिला शिक्षा अधिकारी प्रशांत चितवारकर के प्रति आभार जताया।










