कचरा को सड़क नाले नालियों में न डालें शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग दें – शिव वर्मा

3

कचरा को सड़क नाले नालियों में न डालें शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग दें: शिव वर्मा

कहा – स्वच्छ शहर के लिए सभी की भागीदारी जरूरी

राजनांदगांव – नगर को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है लेकिन नागरिकों और दुकानदारों के सहयोग के बिना स्वच्छता अभियान सफल नहीं हो सकता।

इसी क्रम में नगर निगम के वरिष्ठ भाजपा पार्षद शिव वर्मा ने लोगों से अपील की है कि वे घरों और दुकानों का कचरा सड़कों, नालियों या नलों में न डालें और निगम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही कचरा गाड़ियों का पूरा उपयोग करें। नगर निगम प्रतिदिन नाले-नालियों और सड़कों की सफाई करता है। स्वच्छता दीदियाँ घर-घर जाकर कचरा भी एकत्रित करती हैं इसके बावजूद कई इलाकों में अगले ही दिन गंदगी दिखाई देती है। कई लोग घरों का कचरा खाली पड़ी जगहों पर फेंक देते हैं जबकि कुछ लोग अपने खर्च से बचने के लिए कचरा वाहनों को कचरा देना ही बंद कर देते हैं और जहाँ-तहाँ फेंक देते हैं।
श्री वर्मा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक वर्ष चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान में नगरों का मूल्यांकन किया जाता है और अच्छे कार्यों के लिए नगर निगम को स्वच्छता रैंकिंग में सम्मानित भी किया जाता है। यदि नागरिक सहयोग करें तो राजनांदगांव बेहतर सफाई रैंक हासिल कर सकता है और शहर का गौरव बढ़ेगा। उन्होंने ने शहर के ठेला-खुमचा संचालकों और फुटपाथ दुकानदारों से भी आग्रह किया कि वे दिनभर इकट्ठा होने वाले कचरे को निर्धारित स्थान पर बनाए गए डस्टबिन में डालें। स्वच्छता केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की भागीदारी से ही संभव है।