राजनांदगांव। सीमा पर देश की रक्षा में तैनात सैनिकों के प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त करते हुए राजपूत करणी सेवा के नेतृत्व में राजपूत समाज के लोगों ने सैनिकों के लिए राखियां भेजीं। ऑडिटोरियम में आयोजित सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान कार्यक्रम में समाज की लोगों ने सैनिक भाइयों के लिए राखियां एवं शुभकामना संदेश तैयार कर भेजा है।
कार्यक्रम में राजपूत करणी सेवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। इस दौरान सैनिकों के सम्मान और उनके प्रति समाज की जिम्मेदारी को लेकर विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र प्रताप सिंह का राजपूत करणी सेवा एवं समाज की ओर से राखी और शाल भेंटकर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की सीमाओं पर सैनिक विपरीत परिस्थितियों में रहकर राष्ट्र की सुरक्षा करते हैं। उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
इस अवसर पर राजपूत समाज के प्रदेश महासचिव गोल्डी भदोरिया, जिला अध्यक्ष अमन बहादुर सिंह, कपिल सिंह चौहान अजय कुशवाहा, संजय सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, महिलाएं एवं सदस्य मौजूद रहे।
Home छत्तीसगढ़ राजनांदगाँव सैनिकों के लिए राजपूत समाज ने भेजीं राखियां, मुख्य अतिथि महेंद्र प्रताप...










