संयुक्त बैठक छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा राजनंदगांव एवं राजपूत क्षत्रिय महासभा राजनंदगांव का समापन हुआ

1

*दिनांक 21 नवंबर 2026 को संयुक्त बैठक छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा राजनंदगांव एवं राजपूत क्षत्रिय महासभा राजनंदगांव का समापन हुआ*

संयुक्त बैठक महाराणा प्रताप भवन न्यू चंद्र कॉलोनी,राजनंदगांव में की गई जिसमें मुख्य रूप से राजपूत क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष राजनांदगांव उप समिति भूपेंद्र सिंह क्षत्रिय वरिष्ठ सदस्य विजय सिंह जी, श्री सुरेंद्र सिंह जी उपस्थित रहेकार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रजाल्वित करके की गई जिसमें रामचंद्र जी , महाराणा प्रताप को नमन किया गया

कार्यक्रम की शुरुआत भूपेंद्र सिंह क्षत्रिय अध्यक्ष, राजपूत क्षत्रिय महासभा,राजपूत क्षत्रिय महासभा प्रतिनिधि विजय सिंह जी, सुरेंद्र सिंह जी का स्वागत छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा अध्यक्ष ,विष्णु बहादुर सिंह जी महासचिव श्री जय नारायण सिंह जी, उपाध्यक्ष श्री ओपी सिंह जी उपाध्यक्ष श्री दीपेश सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री रामनारायण सिंह जी ने पुष्प भेंट करके किया स्वागत उपरांत छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह जी एवं महासचिव श्री जय नारायण सिंह जी ने धन्यवाद ज्ञापन श्री भूपेंद्र सिंह क्षत्रिय विजय सिंह जी, सुरेंद्र सिंह जी को दिया धन्यवाद ज्ञापन का उद्देश्य बीते 24 अक्टूबर 2026 विजयदशमी समारोह जोकि छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ के सभी राजपूत संगठनों को आवाहन करते हुए

एकता रैली ,शस्त्र पूजन ,सामरिक विमोचन ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर लोटन सिंह मूर्ति अनावरण हेतु किया गया था इस कार्यक्रम में विशेष रूप से राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ का उत्साहित सम्मिलित भागीदारी रही जिसके चलते ही इस समारोह का भव्य रूपांतरण हुआ

तत्पश्चात संचालन करता युवा अध्यक्ष विशाल सिंह परिहार और युवा सक्रिय सदस्य अभीव्रत सिंह ने छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के तरफ से सभी उपस्थित माननीयगण संगठन मजबूती के सुझाव मांगे जिससे कि राजपूत एकता अक्षुण्ण रहे मुख्य आमंत्रित श्री भूपेंद्र सिंह क्षत्रिय अध्यक्ष राजपूत क्षत्रिय महासभा ने छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के सुझाव संयुक्त महाराणा प्रताप जयंती मनाया जाने पर सहमति दिखाई

जिसकी रैली हर साल राजपूत क्षत्रिय महासभा द्वारा निकाली जाती है साथ ही सामूहिक रूप से जनहित कार्यों जैसे कि रक्तदान करियर काउंसलिंग स्वास्थ्य शिविर में सम्मिलित होने पर जोर दिया पूर्व अध्यक्ष डॉ आईपीएस भदोरिया ने भी संगठन मजबूती में अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर दिया महासचिव श्री जय नारायण सिंह जी ने संगठन विस्तार युवा महिला शक्ति को अधिक से अधिक क्रियाशील होने पर जोर दिया

कोषाध्यक्ष श्री राम नारायण सिंह जी और उपाध्यक्ष श्री दीपेश सिंह जी ने युवा युवती सम्मेलन छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के तत्वाधान में सर्व सहमति से होने की घोषणा करी और तारीख निश्चित करने के लिए सभी सदस्यों से सुझाव मांगे युवा सदस्य राजीव सिंह चंदेल ने युवा समावेशी कार्यों के लिए अपने सुझाव दिए और युवा संगठन मजबूती पर जोर दिया

छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के सभी सदस्यों ने सर्व सहमति से यह निश्चय किया कि हर महीने के प्रथम रविवार को दोपहर 3:00 बजे से संगठन की बैठक ली जाएगी जिसमें सभी सदस्यों के सुझावों का आदान-प्रदान जनहित मुद्दों पर चर्चा संगठन मजबूती पर निर्णय आदि लिए जाएंगे बैठक का समापन अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह जी के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ जिन्होंने मुख्य आमंत्रित अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह क्षत्रिय राजपूत क्षत्रिय महासभा विजय सिंह जी सुरेंद्र सिंह जी का आभार प्रकट करते हुए छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी निम्न लोगों ने भी अपनी मौजूदगी उपस्थित कराई विशेष उपस्थिति श्रीमती डॉक्टर मधु भदोरिया जी की रही जिन्होंने सभी सदस्यों की हौसला अफजाई के लिए अपने विचार रखेंवरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्री उपेंद्र भदौरिया जी श्री मधुसूदन सिंह जी श्री मुन्ना सिंह जी, श्री लाल मुनाईसिंह जी श्री प्रमोद सिंह जी श्री संतोष सिंह जी श्री अमर सिंह जी एडवोकेट संतोष सिंह जी राजबहादुर सिंह जी श्री मिथुन सिंह जी श्री श्रेयांश बहादुर सिंह जी,मीडिया प्रभारी प्रिंस सिंह जी, युवा सक्रिय सदस्य श्री भवानी सिंह जी, युवा सक्रिय सदस्य अमन बहादुर सिंह जी, युवा सक्रिय सदस्य अंकित सिंह चौहान जी, युवा सक्रिय सदस्य विश्वेंद्र सिंह जी,युवा सक्रिय सदस्य शौर्यन सिंह जी, पूरन सिंह राजावत जी आदि उपस्थित रहे