शिकारीमहका सहकारी समिति में घोटाले के आरोप, ससुर-दामाद पर जांच तेज..

6

शिकारीमहका सहकारी समिति में घोटाले के आरोप, ससुर-दामाद पर जांच तेज..

..राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)- छुरिया क्षेत्र के शिकारीमहका सेवा सहकारी समिति में बड़े आर्थिक घोटाले के आरोप सामने आए हैं। समिति के प्रबंधक कन्सराम साहू और उनके दामाद सहायक प्रबंधक रेवारीराम साहू पर नियमों के विरुद्ध कार्य कर लाखों रुपये की अनियमितता करने की शिकायत की गई है।आरोप है कि दोनों वर्षों से एक ही समिति में पदस्थ रहकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

प्रबंधक द्वारा अपने दामाद को अनुचित लाभ, अधिक वेतन और फर्जी बिल पास कराकर राशि निकालने की बात भी सामने आई है।

साथ ही वित्तीय दस्तावेजों को छिपाने और जानकारी देने में टालमटोल के आरोप भी लगे हैं।कर्ज माफी प्रकरण (2018) में भी गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। शिकायतकर्ताओं ने सेविंग खाते की जांच, फर्जी बिलों की वसूली और निष्पक्ष जांच की मांग की है।मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

कलेक्टर कार्यालय से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, वहीं धान खरीदी में 19.20 क्विंटल अतिरिक्त धान मिलने से मामला और संदिग्ध हो गया है।जांच जारी है—आरोप सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।