राजनांदगांव। संस्कारधानी के दिगंबर जैन समाज के लिए रविवार का दिन एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक उपलब्धि का साक्षी बना। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीष और वर्तमान आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मार्गदर्शन मेंए शहर में निर्माणाधीन भव्य पाषाण मंदिर के लिए भगवान नेमिनाथ की प्रतिमा का नगर प्रवेश हुआ। मुनि श्री नीरज सागर एवं मुनि श्री निर्मद सागर महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस शोभायात्रा में पूरा जैन समाज भक्ति के अनूठे रंग में सराबोर नजर आया।
दिगंबर जैन पंचायत के सचिव सूर्यकांत जैन ने बताया कि भगवान अरिष्ट नेमिनाथ की यह भव्य प्रतिमा मध्य प्रदेश के पठारी सैदपुर से लगभग 700 किलोमीटर का विहार (सफर) तय कर यहां पहुंची है। प्रतिमा की अगवानी के लिए सुबह से ही गजब का उत्साह देखा गया। युवा श्रवण मंडल ने जहां कलात्मक रथ सजाया, वहीं बालिका मंडल ने पूरे मार्ग पर मनमोहक रंगोलियां उकेरीं। महिला मंडल की सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य और भजनों के साथ प्रभु की मंगल अगवानी की।
भव्य शोभायात्रा गुरु नानक चौक से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गंज लाइन स्थित दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। यहां मुनि द्वय ने निर्माणाधीन मंदिर का अवलोकन किया। इसके पश्चात श्रीजी का अभिषेक और मुनि श्री के मुखारविंद से शांतिधारा संपन्न हुई। इस अवसर पर मुनि श्री नीरज सागर महाराज ने अपनी मंगल देशना में कहा कि राजनांदगांव का समाज अत्यंत सौभाग्यशाली है, जिसे वर्धमान आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने पाषाण मंदिर निर्माण का अवसर दिया। उन्होंने समाज को अगले 15 महीनों में मंदिर पूर्ण करने का संकल्प दिलाया।
दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष अशोक झंझरी और मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष पीसी जैन ने इसे जीवन के संचित पुण्यों का प्रतिफल बताया। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों के लिए प्रभु अपने पाषाण जिनालय में विराजित होने जा रहे हैं, जिसकी अगवानी का अवसर मिलना गौरव की बात है।
आज के इस अविस्मरणीय पल को सफल बनाने के लिए दिगंबर जैन समाज के अशोक झंझरी, पीसी जैन, डीसी जैन, सचिव सूर्यकांत जैन, महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सीमा जैन, युवा श्रवण मंडल के प्रियेश जैन, निकेत झंझरी, प्रियंक जैन, उपाध्यक्ष अनिल बड़कुल, कोषाध्यक्ष सुदेश जैन, रविकांत जैन, अखिलेश जैन, नमिताभ जैन, बालिका श्रवण मंडल कि नंदिनी जैन, सकल जैन, समाज के सम्मानित रोशन गोलछा, चंद्रकांत जैन, नमिताभ जैन, संजय चोपड़ा, नथमल कोटडिया, विनोद डड्ढा, मनोज बेद, पप्पू भैया, मनोज जैन, अंशुल जैन, यश जैन, रानू जैन, सागर जैन, ललित जैन, कमलेश जैन, ताराचंद शास्त्री, प्रभात जैन, पंकज जैन, प्रियंक जैन, शैलेश जैन, राजीव जैन, पूनम जैन, नितिन जैन, टीना जैन, शरद जैन, शिव वर्मा, राहुल जैन, राजेश बैद, हिमांशु जैन, अभिषेक जैन, राजू डागा, राजेन्द्र लड्ढा, मोनू जैन, रुपाली जैन, रानी जैन, हनी शशांक जैन, प्रमोद जैन, सपना जैन सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवक-युवती एवं बच्चे भगवान की अगवानी शोभायात्रा में पूरे हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए।
Home छत्तीसगढ़ राजनांदगाँव भक्तिमय अगवानी : 700 किमी का विहार कर संस्कारधानी पहुंचे भगवान नेमिनाथ,...










