प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी एवं बचत अभियान का कैट राजनांदगांव ने किया स्वागत

16

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी एवं बचत अभियान का कैट राजनांदगांव ने किया स्वागत

कैट के प्रदेश संरक्षक अनिल बरडिया एवं जिला अध्यक्ष राजू डागा सहित संगठन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री द्वारा स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने, आयातित सामान की खरीद कम करने एवं ईंधन बचाने की अपील का समर्थन किया।

कैट पदाधिकारियों ने कहा कि स्वदेशी अपनाने से स्थानीय व्यापार, उद्योग एवं रोजगार को मजबूती मिलेगी तथा देश आत्मनिर्भर बनेगा। संगठन ने नागरिकों से भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने एवं पेट्रोल-डीजल की अनावश्यक खपत से बचने की अपील की। — लक्ष्मण लोहिया मीडिया प्रभारी, कैट राजनांदगांव