छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय दो दिवसीय पत्रकार सम्मेलन एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह
राजनांदगांव में आयोजित-नामदेवसमस्त सम्मान हेतु 5 प्रकार की विशेष सामग्री – मोमेन्टो, प्रशस्ति पत्र, शाल, श्रीफल, पेन राजनांदगांव. चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य तिलक जयंती के अवसर पर दिनांक 22 एवं 23 जुलाई 2026 को राजनांदगांव के पदमश्री गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरवपथ राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोकप्रिय हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र नामदेव टाईम्स के 22वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय दो दिवसीय पत्रकार सम्मेलन एवं एक सौ एक नारी शक्ति का सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

राजनांदगांव में किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यक्रम के सूत्रधार दिनेश नामदेव ने बताया कि इस बार राजनांदगांव में भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार किया गया है। उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से प्रदेश स्तर पर चयनित प्रतिभाओं में एक सौ एक महिलाओं को नारी शक्ति अवार्ड 2026 प्रदान किया जाएगा। एवं प्रदेश स्तर पर पत्रकारों को श्रीगणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता अलंकरण से सम्मानित किया जावेगा।
उपरोक्त दोनों सम्मान हेतु प्रत्येक चयनित प्रतिभाओं को पांच प्रकार की विशेष सामग्री जिसमें मोमेन्टो, शाल, प्रशस्ति पत्र, श्रीफल व पेन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित होंगे। प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह के प्रथम दिवस दिनांक 22 जुलाई को कांग्रेस पार्टी के सम्मानित अतिथिगणों का आगमन, उदघाटन समारोह के अवसर पर होगा। प्रथम दिवस पत्रकारों का सम्मेलन में पत्रकारिता की दशा और दिशा पर परिचर्चा होगा तथा उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि का तुलादान आम फल व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अतिथि महोदय को बूंदी लड्डुओं से तौला जाएगा।
तत्पश्चात प्रथम दिवस के द्वितीय सत्र में आंचलिक कवि सम्मेलन का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात पधारे हुए समस्त अतिथियों को सम्मान, प्रतीक चिन्ह, मोमेन्टो, शाल श्रीफल व पेन प्रदान कर किया जाएगा एवं द्वितीय दिवस दिनांक 23 जुलाई 2026 को समापन समारोह के मुख्य अतिथि का तुलादान कार्यक्रम मेंं मौसमी फल चिरई जामुन से व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सम्मानित अतिथि को बूंदी लड्डू से तौला जाएगा।
पत्रकार सम्मेलन एवं नारी शक्ति समारोह के सूत्रधार दिनेश नामदेव ने आगे बताया कि समस्त सम्मानित महिला एवं पुरूषों के लिए रूकने की व्यवस्था पृथक पृथक किया गया है और दोनों दिन की भोजन की पूर्ण व्यवस्था सुबह-शाम आयोजन समिति की ओर से रहेगा। पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है जिसमें नामदेव टाईम्स के प्रदेश संवाददाता शेख मुस्ताख कासिम भाई को कार्यक्रम का संयोजक व व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई है। उक्त दो दिवसीय कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नामदेव टाईम्स के संरक्षक सलाहकार हनु नायक (हनुमान) दुर्ग को महिलाओं को पृथक से रूकने हेतु व्यवस्था व सुरक्षा की जिम्मेदारी सौपी गई है। आयोजन समिति के पदाधिकारीगणों में सर्वश्री आदित्य शिवम अधिवक्ता दुर्ग को विधिक सलाहकार नामदेव टाईम्स का नियुक्त किया गया है।
इसी कड़ी में श्री हर्ष अग्रवाल अधिवक्ता उच्च न्यायालय बिलासपुर को नामदेव टाईम्स के विधिक सलाहकार के रूप में नियुक्ति प्रदान किया गया है। आयोजन सदस्यगणों में ऋषिकेशनदास नामदेव टाईम्स के संवाददाता रायपुर संभाग, श्री ईश्वर श्रीवास, श्री धीरज द्विवेदी, श्री राजीव लोचन मिश्रा, श्री अमर मलिक डोंगरगढ़, श्रीमती नुरून निशा दुर्ग, श्रीमती कांति मौर्य समाजसेवी राजनांदगांव, श्री वैभव माधवानी बालोद, रवि कुमार साहू गुण्डरदेही, श्री विजय आनंद सोनी भंवरमरा राजनांदगांव, श्री तरूण पटेल संपादक राजधानी रिपोर्टर राजनांदगांव, श्री कमलेश यादव एडिटर सत्यसांई दर्शन लाइव।
उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम के सूत्रधार दिनेश नामदेव ने दी। दिनेश नामदेव, संपादक नामदेव टाईम्स, राजनांदगांव 8319958839, 9589204038, 9098184737, 9406068050










