एक किसान ने लगाया आरोप सुरगी ग्राम के सरपंच की मनमानी खेत में रखे पैरा को लगाया आग साथ मे पाइप भी जल के हुआ खाक नुकसान बड़ा

1

एक किसान ने लगाया आरोप सुरगी ग्राम के सरपंच की मनमानी खेत में रखे पैरा को लगाया आग साथ मे पाइप भी जल के हुआ खाक किसान का हुआ भारी नुकसान शासन – प्रशासन से भी लगाया गुहार

अब खबर विस्तार से -जिला राजनांदगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरगी के सरपंच सुघ्रिव साहू के द्वारा ग्राम के ही एक खेत पर रखें पैरा को आग के हवाले कर दिया गया जिसके चलते पास में रखें स्प्लेंगर पाइप भी चपेट में आ गया पाइप की संख्या लगभग 30 नग बताया जा रहा है साथ ही जो पैरा रखा हुआ था वह लगभग तीन एकड़ जमीन का पैरा था

पैरा जलने व पाइप जलने से पैरा मालिक पारख दास साहू को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा जब पारख दास साहू से पूछा गया की आपको पैरा व पाइप जलने से कितना का नुकसान हुआ है जिसमें पारख दास साहू ने बताया कि तीन एकड़ जमीन का पैरा साथ ही पाइप जलकर नष्ट किया गया है उसकी कीमत लगभग 40 से 50 हजार का लगभग अनुमान बताया जा रहा है

वही पैरा जलने से आज पारख दास साहू के पास पाले जानवरों को पैरा की कमी होने के कारण अपने जानवरों को भरपूर पैरा का भरपेट जानवरों को भोजन नहीं करा पा रहा हू यह नुकसान जानबूझकर मुझे नुकसान पहुंचाने के लिए ग्राम सुरगी सरपंच सुघ्रिव साहू के द्वारा किया गया है जिसका सुरगी चौकी थाना में भी रिपोट दर्ज कराया गया है मैं इस पर कार्यवाही की मांग करता हूं किसान ने कहा जो मेरा नुकसान हुआ है वहा मुझे लौटाने का अनुरोध करता हूं।