खैरागढ़। छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा (पंजीयन क्रमांक 49/2001) की खैरागढ़ इकाई का गठन कर 14 नवंबर को नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुरुष और महिला संगठन के पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने तथा समाज की परंपराओं और मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें राजनांदगांव और खैरागढ़ के वरिष्ठ सदस्यों ने मीडिया को संबोधित करते हुए राजपूत समाज में एकजुटता और संगठन के विस्तार पर जोर दिया। खैरागढ़ के लेखक विनय शरण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ता की भूमिका निभाई और प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संगठन के उद्देश्यों की जानकारी दी।
शाम 5 बजे खैरागढ़ रेस्ट हाउस में शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम, महाराणा प्रताप और रानी पद्मावती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस दौरान ‘जय हिंद, जय राजपूताना, जय भवानी’ के नारे लगाए गए। संक्षिप्त परिचय के बाद छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा राजनांदगांव के अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह ने खैरागढ़ इकाई के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
पदाधिकारियों ने समाज में एकता, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने के लिए सदैव प्रयासरत रहने तथा सामाजिक मूल्यों और परंपराओं को चिरस्थायी बनाए रखने का संकल्प लिया।
पुरुष संगठन में चंद्रेश सिंह, ओमंत सिंह, सुनील सिंह ठाकुर, सूर्य हास सिंह और तरुण सिंह को संरक्षक बनाया गया। आयुष सिंह को जिला अध्यक्ष, संतोष सिंह, ऋषभ सिंह बघेल, अनिल सिंह और अविनाश सिंह को उपाध्यक्ष, परितोष सिंह को महासचिव, स्वरूप सिंह को कोषाध्यक्ष तथा दिनेश सिंह और मंजिल सिंह को सहसचिव की जिम्मेदारी दी गई।
नित्य शरण सिंह और राम कुमार सिंह संगठन सचिव तथा विनय शरण सिंह प्रवक्ता बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राकेश बहादुर सिंह, विपुल सिंह, संजय सिंह, अशोक सिंह (लाला दादा), राजू भैया, अजय सिंह, अनीश सिंह और विजय सिंह को शामिल किया गया। संदीप सिंह को ग्रामीण अध्यक्ष बनाया गया।
महिला संगठन में अहिल्या सिंह, अरुणा सिंह बनाफर, प्रमिला सिंह और शीला सिंह को संरक्षक बनाया गया। नीलम सिंह राजपूत को जिला अध्यक्ष तथा दीपाली सिंह, सपना सिंह, रैना सिंह और हिमानी सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। पिंकी सिंह ठाकुर को महासचिव, संतोषी सिंह और माया सिंह को सहसचिव तथा मीरा सिंह (मासूल) और खुशबू सिंह को संगठन सचिव बनाया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नंदा सिंह, स्मृति सिंह, इंद्राणी सिंह, रवीना सिंह, योजना सिंह, प्रियंका सिंह और श्रुति सिंह को शामिल किया गया। अमृत देवी को ग्रामीण महिला संरक्षिका की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में राजनांदगांव इकाई के अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह, महासचिव जय नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष राम नारायण सिंह, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह और दीपेश सिंह, वरिष्ठ सदस्य रामस्वरूप सिंह और मुन्ना सिंह, कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार सिंह, युवा अध्यक्ष विशाल सिंह परिहार, मीडिया प्रभारी प्रिंस सिंह तथा सक्रिय युवा सदस्य आदित्य सिंह, अभिव्रत सिंह और देवव्रत सिंह उपस्थित रहे। कवर्धा से वरिष्ठ सदस्य साधना सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति रही।










