अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अर्थ मंत्री श्री नारायण जी राठी का राजनांदगांव में भव्य स्वागत

राजनांदगांव, 21 सितंबर – छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष श्री पवन डागा के नेतृत्व में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अर्थ मंत्री श्री नारायण जी राठी का राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर माहेश्वरी समाज द्वारा ढोल नंगाड़े एवं पुष्प गुच्छ से भव्य स्वागत किया गया जी ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पदाधिकारी संजय लड्ढा, महेश सेवा निधि ट्रस्ट के सचिव गगन लड्ढा, माहेश्वरी पंचायत के संरक्षक राजेन्द्र लड्ढा, अध्यक्ष सत्यनारायण डागा, हरीश गांधी, आशीष सोनी, गोविंद भट्टड़, हंसराज गग्गड़, नीलिमा गग्गड़, नरेन्द्र लोहिया व डोंगरगांव, बालोद, डोंगरगढ़ सहित जिला माहेश्वरी सभा एवं सामाजिक बंधु उपस्थित थे ।
डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी सामाजिक बंधुओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।

श्री पवन डागा जी ने बताया कि अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के नवनिर्वाचित सभापति श्री संदीप जी काबरा, महामंत्री श्री राजकुमार जी काल्या, अर्थ मंत्री नारायण जी राठी, संगठन मंत्री विजय जी राठी सहित अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों के निर्वाचित होने पर समाज में खुशी की लहर है ।
माहेश्वरी समाज ने 2026 से 2029 तक के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की ।















