सत्यनारायण भगवान की कथा के साथ होगा पुरुषोत्तम मास महोत्सव का समापन
श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के पंद्रह दिवसीय महोत्सव में दीप यज्ञ संपन्न
0 भक्ति मंडल की महिलाओं ने दी शानदार प्रस्तुति
राजनांदगांव। श्री सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा आयोजित पावन पुरुषोत्तम मास के 15 दिवस कल 01 अगस्त मंगलवार को सुबह 10:30 बजे श्री सत्यनारायण भगवान की कथा आयोजित है। इसी के साथ पावन पुरुषोत्तम मास महोत्सव का समापन होगा।
श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य विष्णु प्रसाद लोहिया, अध्यक्ष अशोक लोहिया, सचिव सुरेश अग्रवाल, सदस्य राजेश अग्रवाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को भक्ति मंडल की मातृशक्ति द्वारा भजनों का सुमधुर गायन किया गया। भावपूर्ण भक्ति के साथ भजनों का गायन करने में मुख्य भूमिका भक्ति मंडल की महिला सदस्यों की रही। उसके पश्चात शाम 06 बजे गायत्री परिवार के द्वारा दीप यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न हुआ। ॐ एवं स्वस्तिक को दीप से सजाया गया , इसके अलावा लगभग 520 दीपक प्रज्वलित कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई।
श्री सत्यनारायण मंदिर पुरुषोत्तम मास आयोजन समिति ने नगर की धर्मप्रेमी माता – बहनों एवं बंधुओं के साथ ही विभिन्न महिला मंडल एवं भजन गायकों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपनी प्रस्तुति प्रदान की एवं जिन्होंने इस महोत्सव का पुण्य लाभ उठाया । जिससे यह महोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
प्रेषक :
अशोक लोहिया
![](https://rjn24x7news.com/wp-content/uploads/2023/08/GridArt_20230801_112330260-1024x1024.jpg)