भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्षों की बैठक 5 मार्च को

63

*भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्षों की बैठक 5 को**

राजनांदगांव ।* इस लोकसभा क्षेत्र के सभी चार जिलों के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्षों की बैठक आगामी 5 मार्च को मोहम्मद इरफान शेख के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित है।

बैठक के संबंध में जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख ने बताया कि 5 मार्च को सुबह 10:00 बजे से राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई और मोहला मानपुर चौकी जिले के अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्षों की बैठक होगी।

जिसमें लोकसभा क्षेत्र स्तरीय स्नेह संवाद से संबंधित चर्चा की जाएगी। इस बैठक में बतौर खास मेहमान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष माननीय शकील अहमद और भाजपा के प्रदेश मंत्री आसिफ शेख के रूप में उपस्थित रहेंगे। बैठक में मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।