।। अग्रसेन जयंती महोत्सव वरिष्ठ महिला सदस्यों का सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आज0 स्वस्थ्य शिविर का हुआ सफल आयोजन
00राजनांदगांव। अग्रवाल समाज के प्रणेता भगवान अग्रसेन जी की जयंती 7 दिवसीय महोत्सव स्थानीय अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन भवन में बडी धुमधाम से मनाया जा रहा है।
अग्रवाल सभा के सचिव लोकेश अग्रवाल ने बताया कि आज समाज की 70 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण करने वाली महिलाओं का सम्मान सांस्कृतिक कार्यक्रम के पहले किया जावेगा। अग्रवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में समुद्र मंथन की प्रस्तुति की जावेगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या 06 बजे गोंविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में रखा गया है। अग्रसेन जयंती महोत्सव में अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन द्वारा गुरूवार 12 अक्टूबर को आयोजित स्वास्थ शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 300 समाजिक बंधुओं की जांच की गई। युवा सम्मेलन के पदाधिकारी अर्चित अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, विनोद अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ शिविर में सुबह 07 बजे से ही जांच कराने के लिये समाजिक बंधु अग्रसेन भवन आना प्रारंभ कर दिये थे। टेस्ट के लिये खाली पेट आना अनिर्वाय था, जांच के पश्चात सभी के लिये स्वाल्पाहार की व्यवस्था भवन में रखी गई थी।
अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा लोहिया कोषाध्यक्ष श्रीमती सुनीता राजेन्द्र अग्रवाल एवं रितु मनोज अग्रवाल ने एक जानकारी में बताया की अग्रसेन जयंती महोत्सव का प्रमुख कार्यक्रम आज शुक्रवार दिनांक 13 अक्टूबर 2023 को गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में संध्या 07 बजे से वरिष्ठ महिला सदस्यों का सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज की महिलाओं द्वारा समुद्र मंथन का नाटॅ्य प्रस्तुतिकरण किया जावेगा।
प्रतिदिन होने वाली आरती में आज रूचिका व श्रद्धा अग्रवाल परिवार एंव चांदनी व रोशनी परविार द्वारा भगवान अग्रसेन जी की आरती पूजा की गई। उन्होने आगे कहा कि समाजिक बंधुओ से अपील है की अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लें। उक्त जानकारी प्रचार प्रसार प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने एक विज्ञप्ती में दी।0
प्रतियोगिता के परिणामअग्रवाल नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित प्रतिदिन की प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है- 1. म्युजिकल चेयर (जुनियर) प्रतियोगिता प्रथम तिषा भावेश अग्रवाल, द्वितीय रोहित मनीष अग्रवाल रहे। 2. म्युजिकल चेयर (सीनियर) प्रतियोगिता प्रथम मंयक रूगंटा द्वितीय अनुराग अग्रवाल रहे। 3. म्युजिकल चेयर महिला प्रतियोगिता में प्रथम रिद्धी लोहिया, द्वितीय किर्ती दिनेश अग्रवाल रही। 4. 100 मीटर दौड (जुनियर) प्रतियोगिता में प्रथम पीयुश लोकेश अग्रवाल द्वितीय स्पर्श ओमप्रकाश अग्रवाल तृतीय तुषार शिवशंकर अग्रवाल रहे। 5. 200 मीटर दौड (जुनियर) प्रतियोगिता में प्रथम अंश लोकेश अग्रवाल, द्वितीय अयांश अशोक अग्रवाल, 6. नीबू दौड (जुनियर) प्रतियोगिता हितांश दिपक अग्रवाल, द्वितीय निकुंभ मुकेश अग्रवाल रहे। 7. नीबू दौड महिला प्रतियोगिता में प्रथम किर्ती दिनेश अग्रवाल, रिद्धी लोहिया द्वितीय रही। 8. जलेबी दौड (जुनियर) प्रतियोगिता में हितांश दिपक अग्रवाल प्रथम, आरूश लोकेश अग्रवाल द्वितीय रहे।
अग्रवाल महिला मंडल की प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार है – 1. स्वीटकॉर्न से नमकीन व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम श्रुती प्रतीक अग्रवाल, द्वितीय हिना मंयक अग्रवाल रही।
2. हरी पत्तों से तोरण बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम हिना मयंक अग्रवाल, द्वितीय अनिषा अंकुर अग्रवाल रही। प्रतियोगिता के जज शिल्पा विनोद अग्रवाल, अंजु नितीन अग्रवाल, पायल मयंक अग्रवाल थी।
3. जोडी कमाल की प्रतियोगिता के प्रथम विजेता सोनल अशोक अग्रवाल ओर रानी अग्रवाल, द्वितीय मोना अग्रवाल और किर्ती अग्रवाल, बेस्ट डेªसअप में किरण अग्रवाल और अनमोल अग्रवाल, बेस्ट एक्ट में प्रेमलता अग्रवाल और प्रिंसी अग्रवाल रही। इस प्रतियोगिता के जज के नाम सुनिता सुनिल अग्रवाल, अमित अमिता मुदड़ा एवं पूजा माहेश्वरी थी।
