राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजधानी रायपुर में 26 नवंबर को आयोजित राज्यस्तरीय संविधान रक्षा मार्च में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसजनों ने गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक मार्च कर संविधान, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का संकल्प दोहराया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ के नारे बुलंद किए।
मार्च में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित विभिन्न जिलों से पहुंचे कांग्रेसजन शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए वोट बचाओ–देश बचाओ आंदोलन को लक्ष्य तक पहुंचाने के संकल्प के साथ एकजुटता प्रदर्शित की।
इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकार, समानता, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। मताधिकार केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनता की आवाज और लोकतंत्र की ताकत है। यदि मतदाता सूची और मतदान की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं तो लोकतंत्र की विश्वसनीयता प्रभावित होती है। राहुल गांधी ने वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के माध्यम से इसी गंभीर विषय को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में लाने का कार्य किया है।
मुदलियार ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा केवल किसी एक दल की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना होगा। संविधान प्रदत्त अधिकारों, निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर संघर्ष करना होगा। संविधान रक्षा मार्च इसी सामूहिक संकल्प और जनजागरण का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगे। मार्च में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में उत्तर व दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चेतन भानुशाली व लक्ष्मण साहू के साथ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचे।
राज्यस्तरीय संविधान रक्षा मार्च में रमेश राठौर, राकेश जोशी, हेमा देशमुख, इकारामुदिन सोलंकी, रुपेश दुबे , मेहुल मारू ,विनय झा , शारदा तिवारी, महेंद्र बहादुर, प्रेम रूपचंदानी, महेश यादव, मनीष गौतम, वीरेंद्र चंद्राकर, बबलू कसार, मामराज अग्रवाल, अशोक पंजवानी, देवेश वैष्णव, कुसुम दुबे, रोहित चंद्राकर, सुरेंद्र देवागन, राजिक सोलंकी, शुभम पांडे, गजेंद्र सिंह राजपूत,अमित कुशवाहा, अमर झा, विशु अजमानी, सुरेन्द्र गजभिये, पारस साहू, लोकेश यादव, निश्चय बुराडे, सचिन टूरहाते, इरशाक खान, पारस लहरे, राजेश चौहान, चुम्मन निषाद, विपत साहू, राजेश गुप्ता, युवराज भारती, नंद कुमार साहू, नरेश साहू, ताराचंद साहू, मनीष साहू , राहुल चौबे , गोलू नायक ,सीताराम श्रीवास ,रमेश साहू गोपी साहू ,पप्पू रजक, हिमालय बंदे, राहुल बंदे, सोनू साहू, गोलू महानंद, प्रखर सिन्हा, सोनू साहू, नरेंद्र साहू, यादराम वर्मा, शुभम सिन्हा, देवेश कुंदन ,नेमचंद्र साहू ,कौशल साहू ,गिरवर साहू, राजेंद्र साहू ,ऋत्विक यादव ,मनोज यादव ,समीर साहू ,दुष्यन्त चंद्राकर ,गोलू साहू व अन्य कांग्रेसजन शामिल हुए।










