समाजसेवी शारदा तिवारी को राजनांदगांव रत्न सम्मान 31 समाज,महिला मंडल, संस्था संगठन, जनसेवक , गणमान्य जनों द्वारा होंगी सम्मानित पं.विनोद बिहारी गोस्वामी द्वारा संस्कार ज्ञान प्रवचन

पदयात्री संयुक्त सेवा पंडाल बागेश्वर धाम उत्सव हॉल में दोपहर 3:00 से 6:00 तक होगा भव्य आयोजन व गरबा संस्कारधानी राजनांदगांव का पदयात्री संयुक्त सेवा पंडाल बागेश्वर धाम अनेक सेवा संगठनों के साथ मिलकर पद यात्रियों की सेवा में निरंतर जुटा रहा ।
यह सेवा पंडाल अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए समर्पित भाव से सेवा में सदैव तत्पर है , मां बमलेश्वरी देवी पदयात्री संयुक्त सेवा पंडाल विगत 3 वर्षों से राजनांदगांव रत्न विभिन्न हस्तियों को प्रदान किए गए इस वर्ष आयोजन समिति ने निर्णय लिया है कि समाजसेवी धर्म सेवी अधिवक्ता शारदा तिवारी जी को राजनांदगांव रत्न से सम्मानित किया जाएगा ।

संयोजक पंकज गुप्ता , राकेश ठाकुर , सौरभ खंडेलवाल , मयंक कृष्णा शर्मा,संदेश जैन , योगेश साहू,सूरज गुप्ता आयोजन अध्यक्ष भावेश अग्रवाल, सचिव महेश शर्मा,महिला अध्यक्ष श्रीमती मधु खंडेलवाल सचिव प्रज्ञा गुप्ता ने बताया कि आज दिनांक 19 अक्टूबर 2026 समय दोपहर 3:00 से संध्या 6:00 बजे तक बागेश्वर धाम उत्सव हॉल में विभिन्न आयोजन होंगे ।
पंडित विनोद बिहारी गोस्वामी द्वारा संस्कार ज्ञान प्रवचन पदयात्री संयुक्त सेवा पंडाल संस्कार सेवा नवरात्र महोत्सव बागेश्वर धाम उत्सव हॉल में आज दोपहर 3:00 से पंडित विनोद बिहारी गोस्वामी जी महाराज के मुखारविंद से संस्कार ज्ञान प्रवचन का लाभ भक्तों को लाभ प्राप्त होगा । समाजसेवी शारदा तिवारी को राजनांदगांव रत्न सम्मानसंयोजक अलका जानी सुषमा सिंह साधना तिवारी अर्चना दास ऋतुराज ज्यादा अनीता जैन माया अग्रवाल संगीता शुक्ला सहसंयोजक मौसमी शर्मा , ममता शर्मा ने बताया कि आज दिनांक 19 अक्टूबर 2026 संध्या 4:00 बजे पद यात्रियों की सेवाओं के साथ-साथ विगत अनेक वर्षों से सेवा में अपना जीवन समर्पित सेवाभाव में सेवाभावी व्यक्तित्व समाजसेवी विभिन्न धार्मिक सामाजिक सेवा संस्था संगठनों मे कार्य कर रही है , अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवा दे रही है शारदा तिवारी जी संस्कारधानी में बुआ जी, एवं दीदी के नाम से विख्यात है दो बार की पूर्व पार्षद उन्हें इस वर्ष राजनांदगांव रत्न से सम्मानित किया जा रहा है

31 समाज ,महिला मंडल, संस्था संगठन, जनसेवक, राजनेताओं एवं गणमान्य जनों द्वारा सम्मानित किया जाएगा । संध्या 5:00 बजे भक्ति गरबा महोत्सवसह सचिव मोना गोसाई मंजुरानी साहू , स्वागत प्रमुख प्रतिभा खंडेलवाल,यशोदा गुप्ता ने बताया कि संध्या 5:00 बजे माता की आराधना में भक्ति गरबा का आयोजन किया जा रहा है मां की भक्ति साधना गरबा नृत्य के माध्यम से महिलाओ की टोली के द्वारा की जाएगी ।
तत्पश्चात संध्या गोधूलि बेला में मां बमलेश्वरी देवी की दीप महा आरती कन्या पूजन एवं भंडारा महाप्रसाद के साथ आयोजन संपन्न होगा । संरक्षक डी. सी. जैन, सोहनलाल गुप्ता, कैलाशचंद गुप्ता,रामावतार जोशी,हरजीत भाटिया, शैलेन्द्र तिवारी,सौरभ गुप्ता,अजय गुप्ता व प्रचार प्रमुख अशोक पांडे सूरज बुद्धदेव व समस्त आयोजन समिति द्वारा नगर के समस्त समाज महिला संगठन ,स्वयंसेवी संस्थाएं , गणमान्य जनों एवं भक्तों से अधिक से अधिक उपस्थिति की अपील की गई है ।उपरोक्त जानकारी बागेश्वर धाम पदयात्री संयुक्त सेवा पंडाल के प्रचार प्रमुख अशोक पांडे सूरज बुद्धदेव ने दी।










