
कैट परिवार राजनांदगांव ने हर्षोल्लास के साथ मनाया वरिष्ठ पदाधिकारियों का जन्मदिवस

राजनांदगांव- कैट परिवार राजनांदगांव के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अमर परवानी जी एवं श्री भावेश अग्रवाल जी का जन्मदिवस आज बड़े ही हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कैट परिवार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए आगामी वर्ष के लिए मंगलमय शुभकामनाएं दीं।जन्मदिवस समारोह के दौरान उपस्थित सदस्यों में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर सभी ने मिलकर जन्मदिवस की खुशियां साझा कीं

















