नूरी मस्जिद गौरी नगर में सर्वसम्मति से शाहेबान अली बनाए गए सदर

21

नूरी मस्जिद गौरी नगर में सर्वसम्मति से शाहेबान अली बनाए गए सदर*

राजनांदगांव। 18/09/2026गौरी नगर स्थित नूरी मस्जिद में वर्षों से चली आ रही परंपरा को कायम रखते हुए आज आम जमातियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आपसी सलाह-मशवरा एवं विचार-विमर्श के पश्चात जनाब शाहेबान अली को सर्वसम्मति से नूरी मस्जिद गौरी नगर का नया सदर (अध्यक्ष) बनाया गया।ज्ञात हो कि विगत दिनों नूरी मस्जिद के पूर्व सदर जनाब हाजी वफीद भाई ने अस्वस्थता के कारण अपने पद से इस्तीफा दिया था।

इसके पश्चात आम जमातियों द्वारा आपसी सहमति एवं सलाह-मशवरे से नए सदर के चयन का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में आज आवश्यक बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से जनाब शाहेबान अली के नाम पर सहमति बनी और उन्हें नूरी मस्जिद गौरी नगर का सदर बनाया गया।बैठक में उपस्थित जमातियों ने नवनियुक्त सदर जनाब शाहेबान अली का फूल मालाओं के साथ इस्तेकबाल करते हुए मुबारकबाद दी तथा मोतीचूर के लड्डू बांट कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया साथ ही यह उम्मीद जताई कि वे मस्जिद एवं जमात से जुड़े कार्यों को आपसी भाईचारे, एकता और सभी की सहमति से आगे बढ़ाएंगे।

साथ ही पूर्व सदर हाजी वफीद भाई के कार्यकाल एवं उनके योगदान के लिए उपस्थित लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया।बैठक में प्रमुख रूप से जनाब हाजी वफीद भाई, जनाब हाजी हमीद खान, जनाब हाजी अब्दुल लतीफ, जनाब हाजी महेताब खान, जनाब हाजी हलीम बख्श गाज़ी, जनाब कलीम मिस्त्री, जनाब वदूद भाई, जनाब यूनुस भाई, जनाब अनवर खान, जनाब नसीम कुरैशी, जनाब मुकीम भाई, जनाब सलीम भाई, जनाब अनीश खान, जनाब सैयद नदीम अली, जनाब निजाम भाई, जनाब शागिर भाई, जनाब रशीद भाई, जनाब हफीज खान, जनाब शाहिद भाई, जनाब जमाल भाई, जनाब असलम भाई, जनाब मुनव्वर, जनाब हकीम भाई, जनाब राजा खान, जनाब जफर भाई, जनाब समद खान, जनाब सलीम कुरैशी, जनाब वहीद खान, जनाब सलीम पेंटर, जनाब कादिर पेंटर, जनाब मोहसिन खान, जनाब अफजल, जनाब इरफान खान, जनाब फारूक भाई, जनाब ताहिर भाई, जनाब जाकिर भाई, जनाब रज्जब अली, जनाब सलीम बबलू, जनाब इब्राहिम खान, जनाब यूसुफ भाई, जनाब परवेज अख्तर, जनाब शब्बीर खान, जनाब कलाम, जनाब फिरोज चौहान, जनाब तस्लीम खान, जनाब हारिस खान, जनाब मन्नान कुरैशी, जनाब मेराज खान, जनाब शब्बीर भाई सहित बड़ी संख्या में आम जमाती उपस्थित रहे।

बैठक का समापन आपसी सौहार्द, भाईचारे और मस्जिद एवं जमात की बेहतरी के लिए मिलजुलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।