भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला राजनांदगांव कांग्रेस की लगातार अमर्यादित राजनीति के विरोध में भाजयुमो का उग्र प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

hw-remosaic: 0;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: NightHDR;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 208.55986;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;
*राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला राजनांदगांव द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री माननीय श्री अमित शाह के विरुद्ध की गई अमर्यादित एवं अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में आज महावीर चौक, राजनांदगांव में राष्ट्रीय व प्रदेश आवाहन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिया एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चिन्टू सोनकर के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी एवं दीपक बैज का पुतला दहन किया गया।*

*भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार देश के लोकतांत्रिक संस्थानों, संवैधानिक पदों एवं राष्ट्र के सम्मानित नेतृत्व को अपमानित करने का कार्य कर रही है।
भाजयूमो जिलाध्यक्ष चिन्टू सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह जैसे लोकप्रिय नेताओं के खिलाफ कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार अभद्र एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग करना उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। साथ ही श्री सोनकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं उसके नेताओं की यह पुरानी प्रवृत्ति रही है कि जब भी देशहित से जुड़े मुद्दों पर जनता उनका साथ नहीं देती, तब वे व्यक्तिगत टिप्पणी एवं अशोभनीय भाषा का सहारा लेते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा पूर्व में भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लिए “मौत का सौदागर”, “चायवाला”, “नीच राजनीति” जैसे अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया गया था, जिसे देश की जनता ने कभी स्वीकार नहीं किया। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं द्वारा बार-बार सेना, सुरक्षा एजेंसियों एवं संवैधानिक संस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए जाते रहे हैं।

श्री चिन्टू सोनकर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की मानसिकता लोकतांत्रिक विरोधी एवं अहंकारी हो चुकी है। जनता द्वारा लगातार चुनावों में नकारे जाने के बाद कांग्रेस अब राजनीतिक मर्यादाओं को भी भूल चुकी है। देश के प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी केवल भारतीय जनता पार्टी का नहीं, बल्कि देश की 140 करोड़ जनता के सम्मान का अपमान है। साथ उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा लोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक तरीके से कांग्रेस की जनविरोधी और राष्ट्रविरोधी सोच का लगातार विरोध करता रहेगा।
भाजयुमो कार्यकर्ता हर स्तर पर कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति का जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध हैं* *कार्यक्रम में भाजपा एवं भाजयुमो के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिमसे मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष,इरफ़ान शेख, अल्फ़ा संख्या मोर्चाप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सागर वर्मा सौरभ चौहान, हैरी जोसफ, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजयुमो जिला, महामंत्री आशुतोष सिंह उपाध्यक्ष उज्ज्वल कसेर उपाध्यक्ष, जयंत साहु उपाध्यक्ष,अरविंद बेद मंत्री, अमन जायसवाल मंत्री, आशु डहरिया मंत्री, विवेक वैष्णव कोषाध्यक्ष, यश परख सहकोसअध्यक्ष, जैनम बेद जिला कार्यालय मंत्री,तेज सिन्हा जिला सोशल मीडिया, अलंकृत शर्मा सौरभ रात्रे स्मोंशु गजेंद्र मंडल अध्यक्ष ग्रमीण पूर्व गोपाल साहू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, भीष्म साहू मंडल महामंत्री, छबि लाल यदु मंडल महामंत्री, शत्रोहन मानिकपुरी रफीक खान, बशीर खान, इस्लाम खान, अफसर खान, मेलकॉम दास, नसरुद्दीनअनुसूचीत जाति मंडल अध्यक्ष करण कोसरे दक्षिण मंडल,महामंत्री, हिमांशु महामंत्री, आशीष सोरी उतर मंडल महामंत्री रिभाए यादव ,रोहित सिन्हा, हरीश सोनवानी,अमितेश झा, मनोज साहु, अभिषेक सैन, संयम जैन, जितू साहु, हर्षा वर्धन शर्मा, चंदन राजपूत,विवेक ताम्रकर, जगेंद्र देवांगन,योगेश देवांगन, बिखम साहू अंकित वर्मा, निखिल सिन्हा, वैभव राजपूत, प्रन्या सोनी,रोहन मेश्राम, मनोज जैन, चुनेश्वर साहू, गौरव, विप्लव साहू, भावेश पवन साहू मुकेश नेताम खेमचंद दशलेहरे, पप्पू सोनी,कुमार साहू, मेजर सेन, शशिकांत साहू, पिंटू चंद्रवंशी, तुषार साहू, दीपेश ठाकुर उपस्थित रहे।*जारीकर्ता:चिन्टू सोनकरजिलाध्यक्षभारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला राजनांदगांवमो. 7898277368











