धूमधाम से मनाई गई बुद्ध जयंती, भव्य धम्म रैली निकाली गई
राजनांदगांव (भरकापारा): अंबेडकर सेवा समिति, भरकापारा द्वारा 1 मई 2026 को बुद्ध जयंती का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर उपासक-उपासिकाओं ने अंबेडकर भवन से अशोक स्तंभ चौक तक भव्य धम्म रैली निकाली और बुद्ध वंदना की।रैली के पश्चात अंबेडकर भवन में परित्राण पाठ का आयोजन किया गया,
जिसमें भगवान गौतम बुद्ध के जीवन एवं उनके उपदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के बच्चों के लिए निबंध, ड्राइंग, भाषण, गीत, कविता, लेखन एवं नृत्य जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
साथ ही 10 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।संघमित्रा महिला मंडल द्वारा उपस्थित लोगों को खीर वितरित की गई। वहीं कुछ उपासिकाओं ने भी अपने घरों से खीर लाकर वितरण में सहयोग दिया।कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी अर्चना गौतम द्वारा दी गई।











