बुन्देलीकला कबड्डी प्रतियोगिता : भिलाई रही विजेता, डोंगरगढ़ की टीम बनी उपविजेता

0

राजनांदगांव। बुन्देलीकला ब्लॉक में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व क्षेत्रीय जनपद सदस्य और सभापति ओमप्रकाश साहू उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच दधिबल वर्मा, होश साहू, अजय वर्मा और ग्रामवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रतियोगिता में भिलाई की टीम विजेता बनी, जबकि डोंगरगढ़ की टीम उपविजेता रही। ओमप्रकाश साहू ने विजेता टीम को बधाई दी और कहा, लगातार मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है। जो टीम थोड़े अंकों से पीछे रही है, उसे निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि और मेहनत करनी चाहिए और कमियों को दूर कर आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि खेल में हार और जीत तो लगी रहती है, लेकिन ग्राम बुन्देलीकला की टीमों और ग्रामवासियों के सहयोग से हर आयोजन सुंदर बनता है। समारोह में सरपंच दधिबल वर्मा और अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार साझा किए। अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।