राजनांदगांव। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव मंदिर चिखली स्थित शांतिनगर में आयोजित दो दिवसीय जस गायन प्रतियोगिता का समापन समारोह धूमधाम से हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर जिला कांग्रेस के प्रभारी बृजेश शर्मा और कांग्रेस नेता आसिफ अली सहित अन्य प्रमुख नेता भी शामिल हुए।
समारोह की शुरुआत आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद सोनटेके द्वारा मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का गुलाल लगाकर स्वागत एवं शाल श्रीफल भेंट करके की गई। इस दौरान बृजेश शर्मा और आसिफ अली ने महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन किया और उपस्थित जनमानस को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
समारोह में कांग्रेस नेता हितेश गोन्नाडे, मंडल अध्यक्ष कृष्णा मेश्राम, मंडल अध्यक्ष निरंजन पासवान, और विशाल गढ़े भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान कार्यक्रम में शामिल जनमानस एवं आयोजन समिति के सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस प्रतियोगिता के समापन के साथ ही क्षेत्रीय समुदाय के बीच एकता और भक्ति का संदेश फैलाया गया।











