महाविद्यालय के विकास में जनभागीदारी समिति करेगा हर संभव प्रयास : अतुल रायजादा

9

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव के जनभागीदारी समिति की बैठक जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अतुल रायजादा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर सुचित्रा गुप्ता द्वारा सभी सदस्यों के स्वागत भापण के साथ की गई। तत्पश्चात अध्यक्ष रायजादा द्वारा मीटिंग के विभिन्न एजेंडा पर चर्चा की गई, जिसमें महाविद्यालय में जिम में विभिन्न प्रकार के उपकरण जो पुराने हो चुके हैं, उसके मरम्मत एवं आवश्यकता अनुसार नए उपकरण क्रय, विद्यार्थियों के बैठने हेतु ऑटोनॉमस के बाहर कुर्सी की व्यवस्था, गृह विज्ञान विभाग में बर्तन, एनसीसी कक्ष की रिपेयरिंग, आवश्यकता अनुसार कंप्यूटर प्रिंटर अलमारी कय तथा कुछ स्थानों पर रिपेयरिंग के संबंध में चर्चा की गई, जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी बात रखी। महाविद्यालय के बालक छात्रावास के रिक्त स्थान पर औपधिय पौधारोपण और उनकी व्यवस्था पर चर्चा की गई।
सदस्यों ने महाविद्यालय के दोनों छात्रावास में पानी की व्यवस्था हेतु चर्चा कर प्रस्ताव पास किया तथा महाविद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग देने की बात की समिति की।
बैठक में अशोकादित्य श्रीवास्तव, राजकुमार बाफना, आरएस नायक, श्रीमती आभा श्रीवास्तव, श्रीमती शालू वर्मा, मनीप शर्मा, चिंटू सोनकर, आशीप डोंगरे, आशुतोप सिंह, सुमित सिंह भाटिया, आशुतोष शर्मा, इशांत शर्मा, साहिल गोलछा, अमितेश झा, मुकेश शर्मा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ अनीता महेश्वर, डॉ. अमिता बक्शी, महाविद्यालय के रजिस्टार दीपक परगनिहा तथा प्रभारी लिपिक श्रीमती बसंती उपस्थित थे। बैठक का संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर शैलेंद्र सिंह द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमिता बक्शी द्वारा किया गया।