कैट परिवार ने गोंदिया–डोंगरगढ़ रेल परियोजना का स्वागत किया0 सांसद संतोष पांडे जी का आभार व्यक्त किया

58

कैट परिवार ने गोंदिया–डोंगरगढ़ रेल परियोजना का स्वागत किया0 सांसद संतोष पांडे जी का आभार व्यक्त किया

राजनांदगांव- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने आज रेल मंत्रालय की कुल ₹24,634 करोड़ की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी। इनमें से ₹2,223 करोड़ की लागत से बनने वाली गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन परियोजना प्रदेश के पश्चिमी अंचल के औद्योगिक और व्यापारिक विकास को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।

CCEA की बैठक में रेल मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित चार परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई। इन परियोजनाओं का उद्देश्य रेल नेटवर्क को आधुनिक बनाना, औद्योगिक क्षेत्रों तक कनेक्टिविटी बढ़ाना और माल एवं यात्री परिवहन की क्षमता में सुधार करना है। विशेष रूप से, गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन परियोजना पर ₹2,223 करोड़ खर्च किए जाएंगे। यह परियोजना न केवल प्रदेश के पश्चिमी अंचल को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों से जोड़ने में मदद करेगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापार और उद्योगों के विकास में भी तेजी लाएगी।

राजनांदगांव जिले के कैट परिवार ने इस परियोजना का स्वागत किया। इसके प्रदेश संरक्षक अनिल बरडिया, जिला अध्यक्ष राजू डागा, भावेश अग्रवाल, अशोक पांडे, सूरज बुद्धदेव, संजय तेजवानी, सागर चितलांगियां, आलोक बिंदल, आशुतोष, हेतल भोजवानी, सौरभ गांधी एवम् मीडिया प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने कहा कि सांसद संतोष पांडे जी के अथक प्रयासों से यह परियोजना मंजूरी मिली है। कैट परिवार ने सांसद जी के योगदान के लिए विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।“यह परियोजना हमारे जिले के व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियों को नई दिशा देगी। इससे माल ढुलाई और यात्रियों की सुविधा दोनों में सुधार होगा। यह जिले के आर्थिक विकास के लिए बड़ी पहल है।”

इस तरह की परियोजनाओं से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और औद्योगिक निवेश में तेजी आएगी। इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय व्यापारियों और उद्योगपतियों को अपने व्यवसाय का दायरा बढ़ाने का अवसर मिलेगा, जिससे जिले का समग्र विकास और लोगों की जीवनशैली में सुधार संभव हो सकेगा