सब्जी मंडी यंग कमेटी, राजनांदगाँव द्वारा 27वें वर्ष विशाल भंडारा एवं जसगीत आयोजन आज 26 अक्टूबर सोमवार

राजनांदगाँव – सब्जी मंडी यंग कमेटी, गोलबाजार, राजनांदगाँव द्वारा माँ भगवानी की असीम कृपा एवं व्यापारी बंधुओं के सहयोग से प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 27वें वर्ष विशाल भंडारा एवं जसगीत आयोजन का आयोजन किया जा रहा है।यह धार्मिक आयोजन दिनांक 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को सब्जी मंडी, गोलबाजार, राजनांदगाँव में आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा तथा रात्रि तक धार्मिक आयोजन एवं भंडारे का कार्यक्रम चलेगा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य माँ भगवानी के प्रति श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त करना, धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना तथा समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। जसगीत के माध्यम से माँ भगवानी की महिमा का गुणगान किया जाएगा। साथ ही विशाल भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
सब्जी मंडी यंग कमेटी ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं व्यापारी बंधुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माँ भगवानी का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहभागी बनें।निवेदक:सब्जी मंडी यंग कमेटीगोलबाजार, राजनांदगाँवजय माता दी!
















