तीजा-पोला पर्व पर कोशरिया यादव समाज ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल से की भेंट

2

तीजा-पोला पर्व पर कोशरिया यादव समाज ने* *पूर्व सीएम भूपेश बघेल से की भेंट छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी खुरमी बरा खिलाकर बघेल का किया मूंह मीठा

राजनांदगांव गौ -सेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष व जिला कोशरिया यादव समाज के प्रमुख मन्ना यादव ने तीजा-पोला पर्व के उपलक्ष्य में पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से‌ सौजन्य भेंट की और पीला गमछा कहना कर उन्हें पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

इस दौरान कोसरिया यादव समाज के प्रमुख पदाधिकारी श्री यादव सहित प्रदेश उपाध्यक्ष, हरीश यादव जिला युवा अध्यक्ष, भोला यादव आदि उपस्थित थे।गौ -सेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्री यादव ने श्री बघेल से मुलाक़ात कर न केवल उन्हें छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी खुरमी व बरा खिलाया गत दिनों संस्कार धानी नगरी में दो दिनो तक हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की विस्तृत जानकारी दी और छत्तीसगढ़ महतारी सहित यादव समाज के आराध्य भगवान श्री कृष्ण की मनोहारी चित्र व छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से संबंधित कैलेंडर भेंट की।पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोशरिया यादव समाज के लोगों को छत्तीसगढ़ी लोक पर्व तीजा-पोरा सहित आगामी श्री गणेश चतुर्थी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।