श्री सत्यनारायण मंदिर में 10 नवंबर को 106वां सामाजिक समरसता अन्नकूट महामहोत्सवसर्व समाज के लिए अन्नकूट महाप्रसाद वितरण, मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से की शामिल होने की अपील
राजनांदगांव। संस्कारधानी की सेवा में समर्पित श्री सत्यनारायण मंदिर समिति, कामठी लाइन द्वारा सनातन संस्कृति की धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से 10 नवंबर 2026, मंगलवार को 106वां सामाजिक समरसता अन्नकूट महामहोत्सव आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर भगवान श्री सत्यनारायण का अलौकिक शृंगार, महाआरती तथा अन्नकूट महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालुओं और सर्व समाज के लोगों से महाप्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।मंदिर समिति के कार्यकारिणी सदस्य संतोष सिंघल, नारायण अग्रवाल एवं नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि हाल ही में आयोजित कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से आगामी अन्नकूट महामहोत्सव को सामाजिक समरसता अन्नकूट महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
समिति के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल के नेतृत्व में यह आयोजन वर्षों से धार्मिक आस्था के साथ सेवा, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता आ रहा है। इस वर्ष आयोजन की 106वीं कड़ी में सभी समाजों की सहभागिता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।गोवर्धन पूजा से जुड़ी है अन्नकूट की परंपराधार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा कर इंद्र के अहंकार का नाश किया था तथा प्रकृति और गोवर्धन के महत्व का संदेश दिया था। इसी परंपरा में भगवान को छप्पन भोग सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन अर्पित किए जाते हैं। इसके बाद भोग को अन्नकूट महाप्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाता है। यह पर्व भक्ति, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक माना जाता है।
10 नवंबर को महाआरती और महाप्रसाद वितरणमंदिर समिति के उत्सव प्रभारी लक्ष्मण लोहिया, श्याम खंडेलवाल, राजेश अग्रवाल (बालाजी) एवं विजय खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर भगवान श्री सत्यनारायण का अलौकिक शृंगार किया जाएगा। वर्षों से भगवान के दर्शन और सेवा से जुड़े श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ महाआरती होगी। कार्यक्रम 10 नवंबर, मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे श्री सत्यनारायण धर्मशाला परिसर, कामठी लाइन, राजनांदगांव में आयोजित किया जाएगा।मूंग, चावल, कढ़ी, सब्जी, पूड़ी और बूंदी का लगेगा भोगमंदिर समिति के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक लोहिया ने बताया कि संस्कारधानी राजनांदगांव में अन्नकूट महोत्सव की परंपरा श्री सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा 105 वर्ष पूर्व प्रारंभ की गई थी।
वर्षों से श्रद्धालु इस महाप्रसाद की प्रतीक्षा करते हैं और इसे श्रद्धा के साथ ग्रहण करते हैं। इस वर्ष भगवान श्री सत्यनारायण को मूंग, चावल, कढ़ी, सब्जी, पूड़ी और बूंदी का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं एवं सर्व समाज के उपस्थित जनों को दोपहर 3:30 बजे से श्री सत्यनारायण धर्मशाला परिसर में अन्नकूट महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।तैयारियों में जुटे समिति के सदस्यमंदिर समिति के भवन व्यवस्था प्रभारी नीतीश अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा एवं राहुल अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। समिति के कार्यकारिणी सदस्य सेवा भाव से स्वयंसेवक बनकर व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।सर्व समाज से महाप्रसाद ग्रहण करने का आग्रहमंदिर समिति के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल एवं राजेश शर्मा ने राजनांदगांव के समस्त श्रद्धालुओं और सर्व समाज के लोगों से सामाजिक समरसता अन्नकूट महामहोत्सव में सहभागी बनकर महाप्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ समाज में परस्पर प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं।उपरोक्त जानकारी श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के सचिव सौरभ खंडेलवाल एवं उत्सव प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी।










