राजा दिग्विजय दास की स्मृति में विविध कार्यक्रम 25 अप्रैल को

1

राजा दिग्विजय दास की स्मृति में विविध कार्यक्रम 25 अप्रैल को

राजनांदगांव- शहर के गौरव एवं जनहितैषी शासक रहे राजा दिग्विजय दास की स्मृति में 25 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से महाकाल चौक पर श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को प्रेरित करना है।0 सेवा और सम्मान का संगमआयोजन के दौरान राजगामी संपदा न्यास के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज निर्वाणी का सम्मान महापौर मधुसूदन यादव की उपस्थिति में किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में बैनर-पोस्टर लगाकर राजा दिग्विजय दास के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।0 जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयाससंस्कारधानी सेवा संस्थान द्वारा महाकाल चौक पर शरबत वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है।

संस्था के सदस्यों द्वारा लगभग 3000 गिलास शरबत वितरण की तैयारी की गई है, जिससे आमजन को गर्मी में राहत मिल सके।0 ऐतिहासिक योगदान को किया जाएगा यादकार्यक्रम में राजा दिग्विजय दास के उन महत्वपूर्ण योगदानों को भी स्मरण किया जाएगा, जिनमें उन्होंने अपना किला कॉलेज के लिए दान दिया, रेलवे के लिए निःशुल्क भूमि प्रदान की तथा शिक्षा के क्षेत्र में राजा सर्वेश्वर दास हायर सेकेंडरी स्कूल जैसे संस्थानों को स्थापित कर शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संस्कारधानी सेवा संस्थान द्वारा आयोजन के माध्यम से समाज में सेवा, त्याग और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा, ताकि लोग प्रेरित होकर समाजहित में कार्य करें