महेश्वरी पंचायत द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी महेश नवमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

19

महेश नवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया
राजनांदगांव – महेश्वरी पंचायत द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी महेश नवमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।

प्रदेश सभा से श्री झंवर जी (रिटायर्ड जज हाई कोर्ट छत्तीसगढ़), श्री प्रकाश जी लड्डा, श्रीमती नंदा भट्टड़ (प्रदेश महिला मंडल) एवं श्रीमती सुचिता राठी (प्रदेश युवा संगठन) अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उपस्थित अतिथियों ने भी माहेश्वरी पंचायत राजनांदगांव के कार्यों की सराहना की। विगत 6 वर्षों में निवर्तमान अध्यक्ष श्री पवन डागा के नेतृत्व में श्री माहेश्वरी पंचायत राजनांदगांव ने जो कार्य और आयोजन किए हैं, उसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। श्री माहेश्वरी पंचायत राजनांदगांव ने प्रदेश में अपनी विशेष पहचान बनाई है।


महेश नवमी पर्व की शुरुआत श्री गुप्तेश्वर महादेव के अभिषेक से की गई। पश्चात युवा मंडल द्वारा रक्तदान शिविर, महिला मंडल द्वारा वृद्धाश्रम में अन्नदान, श्री माहेश्वरी पंचायत द्वारा भव्य शोभायात्रा और प्रसादी के साथ पर्व मनाया गया ।


इस अवसर पर प्रदेश से आए अतिथियों के अलावा श्री माहेश्वरी पंचायत के संरक्षक मंडल श्री सूर्यकांत जी चितलांग्या, श्री बृज किशोर जी सुरजन, श्री मोतीलाल जी सोनी एवं श्री दामोदर दास जी मुंदड़ा, श्री राजेंद्र लढ्ढा, निवर्तमान अध्यक्ष श्री पवन डागा, निवर्तमान सचिव संजय लड्डा, वर्तमान सचिव आनंद लोहिया, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर सोनी (हल्दी), हिसाब निरीक्षक आशीष सोनी और पंचायत की कार्यकारिणी, समाज से सभी परिवार उपस्थित रहे।

आनंद लोहि़या सचिव श्री माहेश्वरी पंचायत, राजनांदगांव