गणेश पंडालों में सिर्फ भक्ति और देशभक्ति गीत बजाने की अपील

0

राजनांदगांव। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने शहर की सभी गणेश उत्सव समितियों और गणेश पंडालों से गणेश उत्सव के दौरान केवल भक्ति गीत, भजन और देशभक्ति गीतों का प्रसारण करने की अपील की है।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री त्रिगुण सादानी ने कहा कि गणेश उत्सव धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे में पंडालों का वातावरण भक्तिमय और संस्कारपूर्ण होना चाहिए। उन्होंने समिति सदस्यों से अश्लील, आपत्तिजनक अथवा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले गीतों के प्रसारण से पूरी तरह परहेज करने व प्रतिमा को पारम्परिक रूप की ही स्थापना करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी भक्ति गीत, गणेश भजन और देशभक्ति गीत बजाकर शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में विसर्जन किया जाना चाहिए।
विश्व हिंदू परिषद.बजरंग दल ने सभी गणेश उत्सव समितियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि गणेश उत्सव आस्था, संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का पर्व बनेए इसके लिए सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।