सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य – शफी अहमद0
शहर कांग्रेस द्वारा श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद का किया गया भव्य स्वागत
राजनाँदगाँव। श्रमिक सम्मेलन में शामिल होने छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल (केबिनेट मंत्री) के अध्यक्ष शफी अहमद जी का गुरूवार 27 जुलाई को शहर आगमन हुआ। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा कांग्रेस भवन में फुलमालाओं से भव्य स्वागत किया।
जानकारी देते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक सम्मेलन समारोह में शामिल होने छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल (केबिनेट मंत्री) के अध्यक्ष शफी अहमद जी 27 जुलाई को राजनांदगांव प्रवास के दौरान कांग्रेसजनों से भेंट मुलाकात करने कांग्रेस भवन पहंुचे जहां पर कांग्रेसजनों द्वारा फुलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष शफी अहमद जी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि जिस जोश के साथ 2018 में चुनाव लड़े थे और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके थे वैसी ही जोश इस बार देखने को मिल रही है।
श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष शफी अहमद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आज लोकहित के लिए अनेकों कार्य कर मजदूर जनता को लाभ दिला रही है। छत्तीसगढ़ शासन के माध्यम से श्रम विभाग के अंतर्गत तीन मंडल संचालित है जिसमें भवन निर्माण कर्मकार मंडल, असंगठित कर्मकार मंडल व श्रम कल्याण मंडल द्वारा योजनाएं संचालित है। अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि श्रमिकों व उनके परिवार के सदस्यों के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक उत्थान व उन्हें स्वावलंबी बनाना हमारे विभाग का उद्देश्य है जिससे श्रमिकों के परिवार व उनकी बच्चों को अच्छी पढ़ाई में सहयोग मिल सके और उन्हें उनकी काबिलियत के अनुसार डॉक्टर, कलेक्टर, एसपी या इंजीनियर बना सके।
इसी उद्देश्य को लेकर कांग्रेस सरकार काम कर रही है। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों के बच्चें जो पहली से आठवीं तक अध्ययन कर रहे है उन्हें 1000 रूपए प्रतिवर्ष दिया जा रहा है। वहीं 9 से 12 तक बच्चों को प्रतिवर्ष 6000 रूपए दिया जा रहा है और स्नातक से स्नातकोतर के बच्चें जो नर्सिंग व बीकाम कर रहे हैं उन्हें 15000 हजार रूपए प्रतिवर्ष दे रहे है। इसी तरह एमए, एमएसी कर रहे बच्चों को 20000 रूपए प्रतिवर्ष दे रहे है।
वहीं मेघावी छात्र के अंतर्गत 85 प्रतिशत से उपर अंक प्राप्त बच्चों को प्रोत्साहन के लिए 5000 रूपए प्रदान कर रहे है और उच्च शिक्षा के लिए अध्ययानरत बच्चों को 50000 रूपए तक सहायता राशि दे रहें है। अध्यक्ष शफी अहमद ने आगे कहा कि जो काम 15 साल में भाजपा सरकार ने नहीं किया वह हमने पौने पांच साल में कांग्रेस सरकार ने गरीबों के हितों के लिए कई योजनाएं शुरू की। हमने पौने पांच साल में ही 2 लाख 57 हजार श्रमिकों को जोड़ने का कार्य किया है। आज कुल पंजीकृत श्रमिकों की संख्या 4लाख 57 हजार के उपर है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार गरीबों, मजदूर के हितों के लिए संकल्पित है। श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद जी व उनकी पूरी टीम श्रमिकों के लिए हितों के लिए लगातार प्रयासरत है।इस दौरान प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल उपाध्यक्ष बंटी हरमुख, सदस्य मदन जी, खुज्जी विधायक छन्नी साहू, छग युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, महापौर हेमा देशमुख, पीसीसी प्रदेश महासचिव शाहिद खान, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, डा.आफताब आलम, अल्पसंख्यक कांग्रेस उड़िसा प्रभारी अब्दुल कलाम, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, सविता ठाकुर, महामंत्री नासिर जिंदरान, ग्रामीण कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे, राजीव कुरियाकोस, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, विमल अग्रवाल, मोहिनी सिन्हा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, मनीष गौतम, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, भोजराज भेलावे, प्रज्ञा गुप्ता, पार्षद संतोष पिल्ले, अमिन हुद्दा, मनीष साहू, महेश साहू, सिद्धार्थ डोंगरे, पूर्णिमा नागदेवे, शकील रिजवी, सुरेन्द्र गजभिये, एल्डरमेन एजाजूर रहमान, अनिता बक्सेरिया, अशोक फडनवीस, खैरूनिशा, विद्या त्रिपुणे, मधुबाला श्रीवास्तव, अनिशा खान, नारायण सोनी, प्रभात गुप्ता, गेमू कुंजाम, अरशद खान, सुरेन्द्र देवांगन, डा.कुमार, नारायण सोनी, पिन्टा खान, सुनीता सिन्हा, भोला यादव, शाबिर जिंदरान, आफताब अहमद, बबलू कसार, अब्बास खान, संदीप जायसवाल, शैलेष रामटेके, मुस्तफा जोया, योगेन्द्र दास वैष्णव, आरबी मिश्रा, सादिक सोलंकी, नासिर खां, दीपक कुशवाहा दुर्गेश धीवर, मयंक सोनी, हिम्मत पवार सहित बड़ी संख्या में युवा, महिला व कांग्रेसजन उपस्थित थे।