अंडर ब्रिज निर्माणाधीन ओवर ब्रिज में अधिक दबाव – विक्की पटेल कहा – निगम, पुलिस एवं जिला प्रशासन को ध्यानाकर्षण
राजनांदगांव- रेलवे स्टेशन स्थित ओवर ब्रिज के नीचे अंडर ब्रिज निर्माणाधीन के कारण आम राहगीरों का मात्र एक ही आवागमन का साधन ओवर ब्रिज है। ओबीसी महासभा के प्रदेश सचिव व कांग्रेस के सक्रिय युवा नेता विक्की पटेल ने निगम पुलिस एवं जिला प्रशासन को ध्यान आकर्षण कराते हुए बताया इन दिनों रेल्वे स्टेशन स्थित खैरागढ़ ओवर ब्रिज की दबाव के चलते कभी भी अनहोनी होने की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस व दुर्घटना से बचने आवागमन सुगम सुविधाएं उपलब्ध होना अति आवश्यक है। ताकि किसी का जान माल की हानी ना हो। स्टेशन पारा में अंडर ब्रिज निर्माण होना बहुत जरूरी था। क्योंकि यह क्षेत्र गरीब बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण यातायात आवागमन व्यवस्था सुगम होना बहुत जरूरी था। इसी को ध्यान में रखते हुए वर्षों से इस क्षेत्र के आम जनता अंडर ब्रिज की मांग कर रहे थे। जो आज सपना साकार होने जा रहे हैं। किंतु अंडर ब्रिज निर्माणाधीन तक ओवर ब्रिज में आवागमन की इतनी दबाव हो चुके हैं। कभी भी दुर्घटना होने की आशंका आए दिन बना रहते हैं। ऐसी स्थिति मे निगम, पुलिस एवं जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या को गंभीरता से लेते आम राहगीरों को सुविधा देने के लिए हुए सुबह 8 से 11 तथा शाम को 4 से 7 बजे तक ओवर ब्रिज के दोनों तरफ पुलिस व यातायात पुलिस की व्यवस्था के लिए ड्यूटी लगाएं।श्री पटेल ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार का मुख्य उद्देश गांव, गरीब, किसान, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर एक बेहतर विकास की कडी में शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास कार्य हो रहे हैं। इसी कड़ी में शहर के अधिक दबाव वाले मार्ग में जिस प्रकार आम राहगीरों को आवागमन में परेशानी ना होवा दुर्घटना से बचने के लिए निगम पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था किए हैं इसी प्रकार अंडर ब्रिज निर्माणाधीन तक ओवरब्रिज में ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था करते हुए ओवर ब्रिज की मरम्मत एवं गड्ढों की भरपाई समतलीकरण होना बहुत जरूरी है। साथी रात्रि में लाइट की व्यवस्था होना भी जरूरी है। ओवर ब्रिज से प्रति दिन ग्रामीण क्षेत्र से रोजी मजदूरी दो वक्त की रोटी के लिए शहर में कमाने खाने आते हैं। इस ओवर ब्रिज से खैरागढ़ एवं कवर्धा जिला पहुंचने का एक ही मार्ग ओवर ब्रिज से जोड़ा है। इसलिए ऊंचे, मध्यमवर्गीय के साथ गरीब तबकों का ख्याल जान माल की देखरेख की जिम्मेदारी निगम, पुलिस एवं जिला प्रशासन की है। इसलिए किसी घटना अनहोनी से पहले संबंधित विभाग अपना दायित्व निभाते हुए गंभीरता पूर्वक ध्यान दें।
अंडर ब्रिज निर्माणाधीन ओवर ब्रिज में अधिक दबाव – विक्की पटेल कहा – निगम, पुलिस एवं जिला प्रशासन को ध्यानाकर्षण