राजनांदगांव। संस्कारधानी में 53वें राज्य स्तरीय हैंडबॉल सीनियर प्रतियोगिता राजनांदगांव में हाल ही में संपन्न हुई है, जिसमें भाग लेने वाली छत्तीसगढ़ की 12 टीमों में से चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आगामी 20 फरवरी को रांची भेजा जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला हैंडबॉल संघ के सचिव प्रिंस भाटिया ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर हैंडबॉल टूर्नामेंट राजनांदगांव के स्टेट हाई स्कूल ग्राउंड में संपन्न हुआ, जहां साल भर खिलाड़ी अपना अभ्यास करते हैं, वहीं दूधिया रोशनी में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ की कुल 12 टीमों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता राजनांदगांव जिले के स्टेट स्कूल ग्राउंड जहां पूरे वर्ष खिलाड़ी अपना अभ्यास करते है। प्रतियोगिता में दुर्ग की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और दूसरे स्थान पर राजनांदगांव की टीम रही। सभी खिलाड़ियों ने अपने अच्छे एवं अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया और साथ ही टूर्नामेंट को सफल बनाने में मदद की। पुरस्कार वितरण के लिए उपस्थित हमारे बीच छत्तीसगढ़ हैंडबॉल के सचिव प्रिंस मिश्र, राजनांदगांव हैंडबॉल के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, प्रदेश हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, हैंडबॉल की वरिष्ठ एवं राजनांदगांव की कोच श्रीमती शबनम अंसारी, दिलीप गिरी गोस्वामी, फिरोज खान, कृष्णा तिवारी, सतीश श्रीवास्तव, श्रेयश चंद्राकर, भरत देवांगन, श्रीमती श्रेष्ठा तिवारी, अर्जुन सिंह शामिल हुए और खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस प्रतियोगिता को सम्मान बनाने में अपनी भूमिका औमान नारायण तंबोली ने सहयोग प्रदान किया।
पुरस्कार वितरण के अवसर पर जिला हैंडबॉल संग के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने सभी खिलाड़ियों को अच्छे खेल के प्रदर्शन के लिए बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि निश्चित रूप से आपका खेल प्रदेश स्तर पर बेहतरीन रहा है। आगे भी आप राष्ट्रीय स्तर पर अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करें और अपने शहर का नाम रौशन करें। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी रांची झारखंड में होने वाले राष्ट्रीय सीनियर पुरुष प्रतियोगिता में भाग लेने 20 फरवरी 2025 रायपुर से रवाना होंगे। सूर्यकांत जैन ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हैंडबॉल के प्रदेश पदाधिकारी, सभी सम्मानित कोच और सभी श्रेष्ठ खिलाड़ी जिन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया एवं उपस्थित दर्शक गणों का आभार व्यक्त किया है।