आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र शहरवासियों को लुभा रहा, महापौर प्रत्याशी कमलेश स्वर्णकार को जिताने घोषणा पत्र ही काफी

1

राजनांदगांव। आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस भाजपा पत्र जारी करने में पीछे रह गई है। महापौर पद के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कमलेश स्वर्णकार ने नामांकन भी पहले ही भर दिया था। अपने घोषणा पत्र जारी करने में भी आम आदमी पार्टी अवल रही है। पार्टी का घोषणा पत्र शहर के सभी 51 वार्ड की जनता को लुभाने लगी है। वही प्रचार-प्रसार के लिए श्री स्वर्णकार के साथ बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं जुड़ने लगे हैं। इस तरह समझ आने लगा है कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस भाजपा का समीकरण बिगाड़ सकती है।
आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी कमलेश स्वर्णकार ने घोषणा पत्र को लेकर कहा जनता के लिए समर्पित, विकास के लिए प्रतिबद्ध मैं आप सभी के सहयोग और समर्थन से राजनांदगांव नगर निगम महापौर पद हेतु चुनाव में खड़ा हो रहा हूँ। मेरा उद्देश्य नगर के प्रत्येक नागरिक को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और एक स्वच्छ, सुंदर, तथा विकसित शहर का निर्माण करना है। मैं निम्नलिखित वादों के साथ आपके सामने उपस्थित हूँ। निगम क्षेत्र में जिन गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार ने अपनी गाढ़ी कमाई और मेहनत से स्वयं का किसी तरह मकान बना लिया है। ऐसे लोगों को भी काफी परेशान कर संपत्ति कर वसूला जा रहा है। मेरे महापौर बनने पर संपत्ति कर में विशेष छूट प्रदान करूंगा, जिससे गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार को पूरी राहत मिले। करों में राहत और पारदर्शिता,ए हाऊस टैक्स एवं अन्य नगर निगम करों को 50 प्रतिशत तक कम करने का प्रयास, ऑनलाइन बिल भुगतान और पारदर्शी टैक्स सिस्टम लागू करना, नल बिल और बिजली बिल के आसान एक्सचेंज एवं समायोजन की सुविधा, मॉडल वार्ड योजना, प्रत्येक वार्ड को एक मॉडल वार्ड में विकसित किया जाएगा, जिसमें पार्क, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता अभियान और जल प्रबंधन जैसी सुविधाएँ होंगी। महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित सार्वजनिक स्थानों का निर्माण, ,हर वार्ड में स्वास्थ्य केंद्र और सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ नगर, स्वस्थ नगर अभियान के तहत कचरा प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग, प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए सख्त नियम और जागरूकता अभियान, नगर में अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाने हेतु वृक्षारोपण अभियान, जल आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था में सुधार, आपूर्ति सुनिश्चित करना, पुराने जल पाइपलाइन को बदलकर लीकेज मुक्त आपूर्ति प्रणाली, जलभराव की समस्या के समाधान हेतु नई ड्रेनेज प्रणाली लागू करना, रोजगार और व्यवसाय को बढ़ावा, स्थानीय युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करना, छोटे व्यापारियों को नगर निगम से विशेष आर्थिक सहायता, नगर में नए उद्योगों को आकर्षित करने के लिए निवेश योजनाएं, डिजिटल और स्मार्ट नगर निगम, स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत डिजिटल सेवाओं का विस्तार, नगर निगम की शिकायत निवारण प्रणाली को आनलाइन और प्रभावी बनाना, प्रत्येक नागरिक को आसान और त्वरित सेवाएं देने हेतु मोबाइल एप्लिकेशन, स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार, नगर निगम स्कूलों का आधुनिकीकरण और शिक्षकों की गुणवत्ता में सुधार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त चिकित्सा सुविधा और 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए विशेष योजनाएँ। मैं वचन देता हूँ कि आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूँगा और नगर के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा। आइए, मिलकर संस्कारधानी राजनांदगांव को एक आदर्श शहर बनाएं।