प्रशानिक अनुमति नही मिलने से रामलल्ला प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित दीपोत्सव रद्द – राकेश ठाकुर

100

प्रशानिक अनुमति नही मिलने से रामलल्ला प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित दीपोत्सव रद्द – राकेश ठाकुर

सनातन धर्म सेवा परिवार समिति (शनिदेव धाम परिवार) राजनांदगाँव द्वारा राम मंदिर अयोध्या मे बाल स्वरूप राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 के दिन दीपों की भव्य श्रृंखला का गौरवपूर्ण ऐतिहासिक आयोजन स्थानीय दिग्विजय स्टेडियम मे किया गया था। तिथि मुताबिक इस वर्ष दिनांक 11 जनवरी 2025 उस ऐतिहासिक क्षण की प्रथम वर्षगांठ हैं।

सनातन धर्म सेवा परिवार एवं अन्य हिन्दू हित चिन्तन संस्थाओं द्वारा इसे मनाये जाने का निर्णय हुआ। आम जनता दीप मालिका के सिंहावलोकन के लिए दिग्विजय स्टेडियम ही सर्वाधिक उपयुक्त होने के नाते हमारे द्वारा जिला प्रशासन से दिनांक 11 जनवरी 2025 हेतु स्टेडियम की मांग की गई। इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा आने की मौखिक स्वीकृति भी दी गई थी।

राजनांदगाँव किकेट एसोसिएशन द्वारा इस पर आपत्ति लगायी गई और प्रशासन द्वारा समिति को 11 जनवरी हेतु स्वीकृति से इनकार किया जा रहा है। राजनांदगाँव मे राजा दिग्विजय दास स्टेडियम का पूर्व मे निर्माण कार्य के लिए राजनांदगाँव शहर की जनता ने अपना आर्थिक सहयोग देकर इसकी स्थापना की थी, ताकि इसका उपयोग शहर की जनता, खेलप्रेमी जनता एवं खिलाड़ियों के लिए विभिन्न आयोजनों का स्थान बने और इसका बहुउद्देशीय उपयोग होता रहे।

नगर की जनता ने सार्वजनिक कार्यकम एवं खेल प्रतियोगिताओं के लिए इसे एक सुविधा एवं एक साधन के रूप मे प्रोत्साहित किया है। विधानसभा अध्यक्ष एवं नगर के विधायक डॉ. रमन सिंह ने बतौर स्टेडियम इसे सुसज्जित एवं सुविधा युक्त बनाने मे आर्थिक अनुदान देने एवं इसे व्यवस्थित रखने मे व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिया है। मूल भावना यह रही कि दिग्विजय स्टेडियम सार्वजनिक एवं खेल प्रतियोगिताओं के लिए उचित माध्यम बने। एक विशेष खेल अभिकरण के द्वारा बड़े धार्मिक एवं राष्ट्रीय आयोजन के लिए प्रशासन पर पर दबाव डालने की प्रवृत्ति यह आशंका खड़ी करती है कि, सर्वजनहिताय के इस स्टेडियम को किकेट संस्थान को सुपूर्द किये जाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

अतएव यह ध्यान अकृष्ट किये जानेका विषय है। स्टेडियम से अपना जुडाव रखने वाली नगर की जनता से यह स्टेडियम छीनकर स्टेडियम निर्माण की मूल भावना के साथ खिलवाड़ किया जा सकता है।समिति की महिला सदस्यों द्वारा गत 3 माह से बाती निर्माण का कार्य किया जा रहा है और अब तक लगभग 5 लाख बाती बनाने के साथ मिट्टी के दीयो का संकलन भी किया जा चुका है। इसके अलावा दीये जलाने हेतु तेल का व्यवस्था भी किया जा चुका है।

एन वक्त पर जिला प्रशासन द्वारा धार्मिक और राष्ट्रीय महत्व से जुडे प्रभु राम की अयोध्या मे प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर आयोजित किये जाने वाले इस भव्य आयोजन को स्टेडियम मे करने की अनुमति नही दिये जाने से सनातन धर्म से जुडे समिति से जुडे सभी सदस्यों एवं नगर की धर्मप्रेमी जनता मे निराशा एवं गहरा आकोश है। पिछले साल 22 जनवरी को इसी स्टेडियम मे भव्य दीप मालिका का ऐतिहासिक आयोजन किया गया था। जिस पर सार्वधिक दीप मालिका प्रज्वलित करने हेतु यू.एस. पुरस्कार से भी समिति को सम्मानित किया गया था।

वास्तव मे इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने एवं राष्ट्रीय एकता के निमित्त था।अतः प्रशानिक अनुमति नही मिलने से समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि, राम मंदिर स्थाना की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को रद्द किया जा रहा है।

इसका हमे खेद है। नगर के सभी सनातनी एवं धर्म प्रेमियों से विशेष अनुरोध है कि, 11 जनवरी 2025 को राम मंदिर निर्माण एवं प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संध्या समय सभी अपने अपने घरों मे अधिक से अधिक दीप जलाकर रौशनी करे।