कान्यकुब्ज महिला मंडल ने किया शीतल पेय पदार्थ का वितरण

0

राजनांदगांव। कान्यकुब्ज महिला मंडल, राजनांदगांव द्वारा 10 मई 2024 को स्थानीय महावीर चौक स्थित बजरंग बली मंदिर प्रांगण में सेवाकार्य के रूप में शीतल पेय पदार्थो का वितरण किया। शाम 4 बजे से 6 बजे तक मंदिर परिसर में कान्यकुब्ज समाज की महिला सदस्यों द्वारा स्टाल लगाकर राहगीरों को एवं मंदिर परिसर में पहुॅचने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों को सेवा भावना से शीतल पेय पदार्थ एवं शरबत का निःशुल्क वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से कान्यकुब्ज महिला मंडल अध्यक्ष ममता संजीव अवस्थी, सचिव लक्ष्मी शुक्ला, कोषाध्यक्ष मोहिनी शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्यगण अमोद दीक्षित, प्रियंका तिवारी, आकांक्षा शुक्ला, शुभ्रा मिश्रा, सुधा तिवारी, सुषमा शुक्ला, स्वाति शुक्ला, नीना तिवारी, आशा मिश्रा, संजू मिश्रा, नमिता शुक्ला, सीमा बाजपेयी, पल्लवी शुक्ला एवं अर्पिता मिश्रा उपस्थित रहीं। जहां एक ओर इस सेवा कार्य से स्थानीय लोगों को गरमी की तपती धूूप में अपनी प्यास बुझाने का एक अच्छा साधन मिला वहीं इस सेवा कार्य से नारीशक्ति ने अपनी सेवाभावना, मातृत्वभाव, परोपकार एवं करूणाभाव को प्रदर्शित किया और इस सेवा कार्य को जनता ने भी खूब सराहा। इस बारे में कान्यकुब्ज महिला मंडल राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती ममता संजीव अवस्थी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर लोगों को शीतल एवं मीठा पेय पिलाने की सनातनी परंपरा रही है, जिसे आज की व्यस्त जीवनशैली में हम भूलते जा रहे हैं या अनदेखा कर रहे हैं। इसलिये हमारे महिला मण्डल टीम द्वारा सामाजिक जागरूकता लाने के लिये आज यह सेवा कार्य किया गया है। समाज की सचिव श्रीमती लक्ष्मी शुक्ला ने संस्कारधानीवासियों से इस बढ़ती हुई गरमी के मौसम में अपने आसपास के लोगों और पशु पक्षियों के लिये पेयजल की सहज एवं सुलभ उपलब्धता हेतु यथाशक्ति सुमचित प्रयास करने की अपील की है।