राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा आज नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जनसंपर्क कर आम जन के बीच जाकर भाजपा के कमल फूल निशान के लिए समर्थन मांगा गया एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं प्रदेश की विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा जनहित के लिए किए गए कार्यों से जनता को अवगत कराया।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा दक्षिण मंडल के कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, पार्षद गणों ने आज अपना जनसंपर्क अभियान दुर्गा चौक से प्रारंभ कर सहदेव नगर, बैगा पारा, राजीव नगर, ब्रह्मा देव चौक से लेकर मदरसा चौक एवं संजय नगर से वापस दुर्गा चौक तक घर-घर जाकर भाजपा के प्रत्याशी संतोष पांडे का पाम्पलेट देकर कमल फूल निशान के लिए वोट देने का आग्रह किया। इस दौरान प्रमुख रूप से पारुल जैन, मधु बैंद, कोमल सिंह राजपूत, तरुण लहरवानी, गोलू गुप्ता, प्रखर श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता अग्रहरि, आशीष डोंगरे, शरद सिन्हा, संतोष निर्मलकर, कन्हैया लाल स्वामी, संतोष गुप्ता, संतोष साहू, मिथिलेश्वरी वैष्णव, एकता अग्रहरि, सुनीता यादव, सविता बोस, रेनू सूर्यवंशी, छाया तिवारी, संगीता मिश्रा, दुर्गा साहू, संतोष गुप्ता, पप्पू सोनकर, प्रकाश मारकंडे, सुषमा साहू, मंजू साहू, दिनेश साहू, साक्षी भाटिया, देववती साहू, कुसुम साहू, दुर्गा साहू, चंद्रिका साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।