बाल रत्न मंच सेवा समिति ने मनाया गोपाष्टमी महामहोत्सव वेद लक्षणा गौ माता की जयघोष करते हुए शहर के अनेक स्थानों में गौ पूजन संस्कारधानी की सेवाभावी संस्था

बाल रत्न मंच सेवा समिति परिवार के राहुल अग्रवाल संदेश जैन ने बताया कि सनातन धर्म और वेदों में वेद लक्षणा गौ माता का स्थान अत्यंत श्रेष्ठ पूजनीय और कल्याणकारी माना गया है ।
गौ माता को संपूर्ण विश्व की माता माना गया ।33 कोटि देवताओं का वास शास्त्रों के अनुसार गौ माता के अंगों में समस्त देवी देवताओं का वास और 14 भुवनो का वास है सिंग के मूल में ब्रह्मा विष्णु मस्तिष्क में महादेव और गोबर में माता लक्ष्मी का वास शरीर में अन्य देवी देवताओं का वास है ।

कामधेनु स्वरूप एवं पंचगव्य संस्था के अर्पण खंडेलवाल ने कहा कि गौ माता को समस्त मनोकामनाओ को पूर्ण करने वाली कामधेनु कहा गया है जो समस्त प्राणियों को सुख समृद्धि और आरोग्य प्रदान करती है । और त्याग दया प्रेम वात्सल्य का प्रतीक माना क्या है गौ माता से प्राप्त होने वाले पंचगव्य दूध ,दही, घी,गोमूत्र गोबर शरीर को पोस्ट करने वाले और औषधि से भरपूर होते हैं आयुर्वेद में भी गौ उत्पादों का बड़ा स्थान है ।पौराणिक मान्यता बाल रत्न और सेवा समिति के रितेश यादव ने बताया कि गौ चारण लीला पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने बाल्यावस्था से इस दिन गौ चारण प्रारंभ किया था तभी से इस दिन को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाने लगा ।
समस्त गौ भक्तों को गोपाष्टमी महोत्सव में विभिन्न आयोजन करते हैं और गौ माता की भक्ति में समर्पित सेवाभाव से सेवा पूजन आराधना करते हैं ।संस्था के सौरभ खंडेलवाल ने बताया कि गोपाष्टमी महामहोत्सव के पावन पर्व पर शहर के विभिन्न स्थानों में गौ माता का जयघोष करते हुए शहर के गुरुद्वारा चौक, शीतला माता मंदिर, दिग्विजय कॉलेज चौक, दुर्गा चौक , मानव मंदिर चौक जय स्तंभ चौक, कामठी लाइन रामाधीन मार्ग में विभिन्न स्थानों पर गौ माता को तिलक लगाकर मौली का हार पहनाकर पुष्प वर्षा आरती उतारकर संस्था के सदस्यों द्वारा पूजन किया गया इस अवसर पर गौ माताओ को गुड रोटी हरी घास खिलाई गई । और गौ माता से विश्व मंगल कामना के साथ सभी के सुख समृद्धि और आरोग्य की कामना की गई । इस अवसर पर बाल रत्न मंच सेवा समिति परिवार के संदेश जैन ,राहुल अग्रवाल, अर्पण खंडेलवाल रितेश यादव एवं अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे ।उपरोक्त जानकारी बाल रत्न मंच सेवा समिति परिवार के संदेश जैन सौरभ खंडेलवाल ने दी ।










