
गरीब छोटे दुकानदारों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं,जयस्तंभ चौक पर फिर लगेगा दीपावली पसरा
कांग्रेस नेताओ पीड़ित पसरा दुकानदारो के साथ ने कलेक्टर से मुलाकात कर दुकानदारों की मांगों को रखा
कलेक्टर ने सड़क पर मार्किंग कराकर निर्धारित स्थान पर दुकानें लगवाने का दिया आश्वासन
राजनांदगांव – दीपावली के अवसर पर जयस्तंभ चौक में वर्षों से छोटे-छोटे पसरे लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले गरीब दुकानदारों को नगर निगम द्वारा बलपूर्वक हटाए जाने के मामले में आज दुकानदारों की मांगों को लेकर निखिल द्विवेदी नगर निगम नेता विपक्ष संतोष पिल्ले आसिफ अली सहित प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात की और उनके सामने दुकानदारों की समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से रखा
मुलाकात के दौरान कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि जयस्तंभ चौक में दुकानदारों को उसी स्थान पर दुकान लगाने की व्यवस्था दी जाएगी। इसके लिए सड़क पर मार्किंग कराई जाएगी, ताकि वाहनों का आवागमन भी सुचारू रूप से चलता रहे और सड़क के किनारे निर्धारित स्थान पर छोटे व्यापारी अपना पसरा लगाकर व्यापार कर सकें।

निखिल द्विवेदी ने कहा कि जब-जब भाजपा की सरकार आती है, चाहे नगर निगम में हो या प्रदेश में, तब-तब गरीबों और छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा किया जाता है। भाजपा सरकार में बड़े उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के सामने तो सलामी दी जाती है, लेकिन अपनी छोटी-छोटी दुकानों से परिवार चलाने वाले गरीब दुकानदारों को परेशान किया जाता है। क्या शहर की व्यवस्था केवल बड़े व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए है? क्या गरीब व्यक्ति को अपने परिवार का पेट पालने के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा? दीपावली जैसे त्योहार पर इन छोटे दुकानदारों को हटाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था मेरा स्पष्ट मानना है कि यातायात व्यवस्था भी बनी रहनी चाहिए और गरीबों का रोजगार भी सुरक्षित रहना चाहिए। हम दुकानदारों के सम्मान और रोजगार की लड़ाई लगातार लड़ेंगे जयस्तंभ चौक के छोटे दुकानदार किसी बड़ी सुविधा की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि केवल अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए व्यापार करने की जगह मांग रहे हैं। यातायात बाधित न हो, इसके लिए मार्किंग और निर्धारित व्यवस्था का स्वागत है, लेकिन किसी भी गरीब दुकानदार के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। अब प्रशासन को अपने आश्वासन के अनुरूप शीघ्र व्यवस्था लागू करनी चाहिए।
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने कहा कि नगर निगम का काम शहर के नागरिकों और व्यापारियों को सुविधाएं देना है, न कि गरीब दुकानदारों को बार-बार परेशान करना। वर्षों से जयस्तंभ चौक पर दीपावली के समय पसरा लगाकर व्यापार करने वाले छोटे दुकानदारों के साथ नगर निगम ने जिस तरह का व्यवहार किया, वह उचित नहीं है। नगर निगम गरीब दुकानदारों को परेशान करना बंद करे। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर किसी की रोजी-रोटी छीनना समाधान नहीं है। सड़क पर व्यवस्थित मार्किंग कराकर दुकानदारों को निर्धारित स्थान उपलब्ध कराया जाना चाहिए। कलेक्टर द्वारा दिए गए आश्वासन का पालन सुनिश्चित होना चाहिए।
पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली ने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। एक तरफ भाजपा गरीबों के हितैषी होने का दावा करती है, दूसरी तरफ त्योहार के समय छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी छीन ली जाती है। बड़े लोगों के लिए नियमों में रास्ते निकल जाते हैं, लेकिन गरीब दुकानदारों के लिए केवल कार्रवाई और बेदखली ही क्यों? नगर निगम को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना चाहिए। छोटे व्यापारियों को सम्मानपूर्वक व्यापार करने का अवसर देना चाहिए। हम गरीब दुकानदारों के अधिकारों के साथ खड़े हैं और उन्हें उनका रोजगार दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएंगे।
इस मुलाकात में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद शरद पटेल गणेश पवार मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु मिश्रा ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सोनी विप्लव शर्मा विशाल गढ़े,धीरज रामटेके,जितेंद्र साहू सहित पसरा व्यापारी उपस्थित थे
















