छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा निकालेगी विशाल कार-बाइक रैली, महाराणा प्रताप भवन में होगा समापन सांसद संतोष पांडेय और महापौर मधुसूदन यादव होंगे शामिल, मूर्ति अनावरण एवं विमोचन कार्यक्रम भी होगा

राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा द्वारा राजनांदगांव में विशाल कार एवं बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में राजपूत समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है।विभिन्न सामाजिक संगठनों की रहेगी सहभागितारैली में छत्रिय कल्याण संघ, भिलाई बेस समाज, छत्री करणी सेना, सर्व छत्रिय महासंघ सहित राजपूत समाज के विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल होंगे।

इसके साथ ही कवर्धा, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई और बालोद सहित विभिन्न जिलों से सामाजिक कार्यकारिणी के सदस्य एवं पदाधिकारी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आयोजन का उद्देश्य समाज की एकजुटता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।विधानसभा अध्यक्ष के बंगले के पास से निकलेगी रैलीआयोजकों के अनुसार, विशाल कार एवं बाइक रैली विधानसभा अध्यक्ष के बंगले के समीप से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों और प्रमुख चौराहों से होते हुए ठाकुर लोटन सिंह स्मृति भवन स्थित महाराणा प्रताप भवन पहुंचेगी। यहीं रैली का समापन होगा।

कार्यक्रम में राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय और महापौर मधुसूदन यादव भी शामिल होंगे।मूर्ति अनावरण एवं विमोचन कार्यक्रमरैली के समापन के बाद महाराणा प्रताप भवन में मूर्ति अनावरण एवं विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, युवा प्रतिनिधि और विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे
समाज के अध्यक्ष विश्व बहादुर राजपूत, युवा संगठन अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, विशाल सिंह, आदर्श ठाकुर, फतेंद्र सिंह, रामनारायण सिंह, सतीश सिंह और हर्षवर्धन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।











