व्यापारियों की चिल्लर समस्या के समाधान की दिशा में चैंबर की सार्थक पहल

48

व्यापारियों की चिल्लर समस्या के समाधान की दिशा में चैंबर की सार्थक पहल

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, राजनांदगांव द्वारा फुटकर एवं स्थानीय व्यापारियों को चिल्लर की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन के सहयोग से 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर चिल्लर वितरण अभियान प्रारंभ किया गया।

2 अक्टूबर को स्थानीय हाट बाजार में जिला चैंबर अध्यक्ष श्री कमलेश बैद जी के कुशल मार्गदर्शन में चैंबर महिला विंग की अध्यक्षा श्रीमती सुधा पवार जी एवं उनके सहयोगियों तथा जिला कोषाध्यक्ष श्री शिव अग्रवाल जी के सहयोग से सब्जी एवं फुटकर व्यापारियों को चिल्लर वितरित की गई।

इसी क्रम में 3 अक्टूबर को चैंबर अध्यक्ष श्री कमलेश बैद जी के नेतृत्व में चिखली में फुटकर व्यापारियों को चिल्लर वितरित की गई। इस अवसर पर श्री उत्तम गिड़िया जी, श्री सुनील कोटाडिया जी, श्री पवन रूपचंदानी जी सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

वहीं 4 अक्टूबर को प्रातः 9:30 बजे स्थानीय गोल बाजार सब्जी मंडी में श्री राजकुमार बाफना जी, श्री उत्तम गिड़िया जी, श्री योगेश सारथी जी एवं श्री हर्ष पटेल जी द्वारा सब्जी विक्रेताओं एवं फुटकर व्यापारियों को चिल्लर का वितरण किया गया।

यह अभियान व्यापारियों की रोजमर्रा की एक महत्वपूर्ण समस्या के समाधान के लिए चैंबर एवं प्रशासन के आपसी सहयोग और समन्वय का सकारात्मक उदाहरण है।

इस पूरे चिल्लर वितरण अभियान में स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए सहयोग, संवेदनशीलता एवं सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, राजनांदगांव हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करता है।

व्यापारियों की सुविधा, सम्मान एवं हित के लिए चैंबर सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, राजनांदगांव