
महाकाल सेना छत्तीसगढ़ (रजनांदगांव)**महाकाल सेना छत्तीसगढ़ की पावन त्रि-ज्योतिर्लिंग यात्रा सकुशल संपन्न, धर्म की हुई जय-जयकार*

राजनांदगांव – बाबा महाकाल की असीम कृपा से महाकाल सेना छत्तीसगढ़ द्वारा महाराष्ट्र स्थित तीन प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा सकुशल एवं भव्य रूप से संपन्न हुई।
इस संबंध में

महाकाल सेना के पवन डागा जी ने बताया* कि यह यात्रा सामाजिक समरसता, सद्भावना और धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। यात्रा विशाल एवं सफल रही।

उन्होंने बताया कि बाबा महाकाल जी की कृपा से सभी 400 भक्तजनों ने महाराष्ट्र के तीनों ज्योतिर्लिंगों -1. *श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग*2. *श्री भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग*3. *श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग*के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और धर्म की जय-जयकार की।

सभी शिवभक्तों ने आपसी भाईचारे और एकता के साथ इस यात्रा को सफल बनाया। सौजन्य से महाकाल सेना राजनांदगांव

















