राजनांदगांव। शहर में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर निकाली गईं नयनाभिराम विसर्जन झांकियों का नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले व कांग्रेस नेता आसिफ के द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में आत्मीय स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने झांकी उत्सव समितियों के पदाधिकारियों एवं कलाकारों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस गरिमामय अवसर पर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने कहा कि झांकी उत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारी सामाजिक एकजुटता का दर्पण है। शहर की इस ऐतिहासिक और गौरवशाली परंपरा को अक्षुण्ण रखने में झांकी समितियों का योगदान सराहनीय है।
वहीं, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकिशन खंडेलवाल एवं पूर्व महापौर सुदेश देशमुख ने संयुक्त रूप से विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राजनांदगांव की झांकियों की ख्याति दूर-दूर तक है। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करती है। कलाकारों की मेहनत और समितियों का समर्पण पूरे आयोजन में साफ झलकता है।
कांग्रेस नेता आसिफ अली ने कहा कि राजनांदगांव की गणेश विसर्जन झांकियां पूरे प्रदेश में अपनी भव्यता, कलात्मकता और जीवंतता के लिए जानी जाती हैं। ये झांकियां हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक हैं। हर वर्ष कलाकार और समितियां जिस लगन व परिश्रम से इन झांकियों का निर्माण करते हैं, वह वंदनीय है।
इस अवसर पर श्रीकिशन खंडेलवाल, सुदेश देशमुख, एजाजुल रहमान, सूर्यकांत जैन, पार्षद मुकेश साहू, छोटे लाल रामटेके, न्यामत हुड्डा, संगीता युधिष्ठिर देवांगन, आमीन हुड्डा, अमित खंडेलवाल, राजू डागा, जितेंद्र शर्मा, सुनील रामटेके, पूर्णिमा नागदेव, शकील रिजवी, राजा खान, मंडल अध्यक्षगण गोपी रजक, हनीफ खान, राहुल गजभिए, विशाल गढ़े, जितेंद्र साहू, चंचल देवांगन, भगवत यादव, शिव लाल यादव, भरत सोनी, डॉ. चेतन साहू, युवराज भारती, संतोष मोरे, धीरज रामटेके, महेश यादव, अंसार खान, छोटू साहू, रफीक मनिहार, जय प्रकाश, प्रवीण साहू, अरविंद साहू, ऋषि रजक, मोहनीश साहू, भोलू सिन्हा, छोटू यादव, डोमेंड्र साहू, तनिश श्यामकर, लीम रिजवी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न झांकी समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।










