जन्माष्टमी शोभायात्रा का कांग्रेसजनों ने किया स्वागत

राजनांदगांव -श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सर्व यादव महासभा द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार 04 सितंबर को भव्य पालकी यात्रा में छत्तीसगढ़ की पारंपारिक नृत्य राउत नाचा के साथ विभिन्न वार्डों से प्रभु श्री कृष्ण की बाल लीलाओं की आकर्षक झांकी निकाली गई।

शहर भ्रमण करते हुए मानव मंदिर चैक पहंुचने पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा का फुलमालाओं से स्वागत करते हुए पालकी में विराजे प्रभु श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर पालकी उठाई एवं आराध्य प्रभु को श्रीफल भेंट की इस दौरान शीतल पेयजल की व्यवस्था कर शोभायात्रा में शामिल यादव बंधुओं को पिलाई गई। श्री छाबड़ा ने बधाई संदेश में कहा कि संस्कारधानी राजनांदगांव जो पहले नंदगांव के नाम से जाना जाता था वह आज जन्माष्टमी पर्व पर दिख रहा है।

जय गोपाल के नारों की गूंज चहूंओर बिखेर रही है मानो प्रभु वासुदेव कृष्ण बाल्य रूप में हमारे शहर में आगमन हो रहा हो और संस्कारधानीवासी उनकी स्वागत में झूम रहे हो, यह हमारा सौभाग्य है कि इस विशाल शौभायात्रा में शामिल होने का मौका मिला, मैं यादव समाज के बंधुओं को भव्य शोभायात्रा के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।

स्वागत के दौरान प्रमुख रूप से मोहम्मद यहया, प्रज्ञा गुप्ता, मनीष साहू, मुस्तफा जोया, मयंक सोनी, सुरेन्द्र गजभिए, दुर्गेश ढीवर, शौर्य वैष्णव सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।















