डोंगरगढ़। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, डोंगरगढ़, राजनांदगांव में आयोजित एनवीएस राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन मुकाबलों का उत्साह जारी रहा। दूसरे दिन के खेलों का शुभारंभ जवाहर नवोदय विद्यालय सूरजपुर के प्राचार्य अजीत प्रताप सिंह एवं जवाहर नवोदय विद्यालय दंतेवाड़ा के उपप्राचार्य धर्मेंद्र कुमार यादव ने किया।
अजीत प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का संदेश दिया। वहीं धर्मेंद्र कुमार यादव ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों के 10 रीजन से प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता में लगभग 560 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 3 सितंबर को दोपहर बाद किया जाएगा।
प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों से शिक्षक एवं कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं। महासमुंद के कला शिक्षक यदु, मुंगेली के ताम्रकार तथा स्थानीय विद्यालय की कला शिक्षिका अर्चना और विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण में सहयोग किया।
जेएनवी कांकेर के कैटरिंग सुपरवाइजर यतींद्र और जेएनवी कवर्धा के कैटरिंग सुपरवाइजर बैरागी सहित विभिन्न विद्यालयों के मेस हेल्पर भोजन व्यवस्था में सेवाएं दे रहे हैं। भोजनालय की व्यवस्था दंतेवाड़ा के उपप्राचार्य धर्मेंद्र कुमार यादव, मेजबान विद्यालय के कृष्ण कुमार और रीना पटले संभाल रहे हैं। नारायणपुर के देवचंद नाग, बालोद के रोशन साहू और कांकेर के भीखम भी भोजनालय व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं।
विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिकाओं जानकी, अर्चना, आम्रपाली, मृदुला कुमारी और पल्लवी का आयोजन में विशेष योगदान रहा। खेल शिक्षक अनिल कुमार पाल, उमा धुर्वे सहित विद्यालय के शिक्षक विभिन्न नवोदय विद्यालयों से आए टीम मैनेजरए कोच और खिलाड़ियों की व्यवस्थाओं में जुटे हैं।
आयोजन नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय भुवनेश्वर के सहायक आयुक्त चंद्रशेखर के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। विद्यालय के प्राचार्य एस. सिंह ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मेडिकल टीम के साथ नगर पालिका, जल विभाग, वन विभाग और अन्य स्थानीय विभागों ने भी सहयोग किया है। कार्यक्रम के ओवरऑल इंचार्ज एवं उपप्राचार्य संजय कुमार मंडल ने कलेक्टर जितेंद्र यादव, एसडीएम डोंगरगढ़ विश्वास कुमार तथा तहसीलदार अमी श्रीवास्तव सहित जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि एसडीएम विश्वास कुमार ने समय-समय पर प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक सहयोग प्रदान किया। विद्यालय के हिंदी शिक्षक रामकुमार मीडिया प्रभारी के रूप में दायित्व निभा रहे हैं। कैटरिंग सुपरवाइजर अवध नारायण के मार्गदर्शन में भोजन व्यवस्था संचालित की जा रही है।
उपप्राचार्य संजय कुमार मंडल ने प्रतियोगिता के सफल संचालन का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों, कर्मचारियों और आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों को दिया।
राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय कार्यालय भुवनेश्वर के उपायुक्त अभिजीत बेरा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में हो रहा है










