लगभग 30 किलोमीटर की यात्रा कर तीसरे सोमवार को डाक बम मोहरा शिवनाथ नदी से ग्राम छिपा लोधेश्वर महादेव पहुंचे

1

लगभग 30 किलोमीटर की यात्रा कर तीसरे सोमवार को डाक बम मोहरा शिवनाथ नदी से ग्राम छिपा लोधेश्वर महादेव पहुंचे

पवित्र सावन माह के तीसरा सोमवार को जीवनदान सेवा संस्था डाक कांवड़ यात्रा ग्राम छिपा लोधेश्वर धाम पहुंची जहां ग्रामवासी लोधी समाज के ओंकार भैया की टीम ने संस्था का स्वागत किया एवं डाक कांवड़ के सदस्यों के लिए फलाहार की व्यवस्था की

संस्था ने प्रत्येक ग्राम वासियों एवं प्रत्येक परिवार को जागरुक करने नशापत्ती से दूर होकर अपने शरीर के फिटनेस पर ध्यान देकर लोगों से यात्रा के दौरान विनती निवेदन करते हुए ग्राम छिपा पहुंची संस्था में लगातार युवा वर्ग जुडते जा रहे हैं जिससे संस्था का उद्देश्य पूरा होते हुए दिख रहा है

डाक कांवड़ यात्रा का आरंभ विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रमुख ओमप्रकाश अग्निहोत्री जी हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुशील लड्ढा भैया जी, राजबहादुर सिंह भैया जी तथा ह्यूमन ग्रुप के सीईओ अमर सिंह राजपूत भैया जी ने सीटी बजाकर यात्रा आरंभ किया इसी क्रम में सावन माह के चौथे सोमवार को डाक कांवड़ यात्रा मोहरा शिवनाथ नदी से जल लेकर लगभग 45 किलोमीटर दूर मां बमलेश्वरी मंदिर की पावन भूमि पर डोंगरगढ़ जाएगी

संस्था ने सभी लोगों से अपील की है किस डाक कांवड यात्रा का जो उद्देश्य है उसे पूरा करने में सभी लोग अपना सहयोग दें नशा पत्ती से दूर होकर अपने फिटनेस पर ध्यान देकर अपने परिवार के साथ सुखी से अपना जीवन व्यतीत करें जिसे अपराधी घटना कम होगी एवं हर परिवार खुशहाल रहेगा डाक कांवड़ यात्रा में जीवनदान सेवा संस्था के सदस्यों के साथ अन्य लोग भी उपस्थित थे