शुभम उपाध्याय राजनांदगांव की रिपोर्ट
पवन डागा छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित, माहेश्वरी समाज में हर्ष की लहर
राजनांदगांव- श्री पवन डागा के छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर राजनांदगांव के माहेश्वरी समाज में हर्ष का वातावरण है।इस अवसर पर श्री महेश्वरी पंचायत राजनांदगांव, जिला माहेश्वरी सभा, श्री महेश्वरी महिला मंडल, श्री महेश्वरी युवा मंडल एवं श्री माहेश्वरी युवा संगठन राजनांदगांव ने श्री पवन डागा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

श्री पवन डागा लंबे समय से माहेश्वरी समाज की सेवा में समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने युवा मंडल, जिला माहेश्वरी सभा एवं श्री महेश्वरी पंचायत में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
वे विगत 6 वर्षों से श्री महेश्वरी पंचायत राजनांदगांव के निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में समाजहित में अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों का नेतृत्व करते हुए अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री पवन डागा के अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं सेवाभाव का लाभ अब पूरे छत्तीसगढ़ के माहेश्वरी समाज को मिलेगा तथा उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनेगा।

सभी सामाजिक संगठनों ने उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएं करते हुए आशा व्यक्त की कि वे प्रदेश स्तर पर भी समाज की एकता, संगठन और सेवा की परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे










