चेन्नई में आयोजित 39वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन

22

शुभम उपाध्याय -9827297020

चेन्नई में आयोजित 39वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन

*खैरागढ़- इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने 39वां राष्ट्रीय अन्तर विश्वविद्यालय युवा उत्सव में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

यह प्रतिष्ठित आयोजन अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी चेन्नई में आयोजित किया गया। माननीय कुलपति महोदया प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा के संरक्षण एवं अधिष्ठाता संगीत संकाय एवं नृत्य संकाय प्रो. नमन दत्त, अधिष्ठाता दृश्यकला संकाय डॉ. मानस साहू व अधिष्ठाता छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. देवमाईत मिंज के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता कर विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। इस दौरान विद्यार्थियों ने समूह गान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह सुगम संगीत में शगुन पाठक तथा शास्त्रीय नृत्य में साराक्षी सक्सेना ने द्वितीय स्थान हासिल किया है,

शास्त्रीय वाद्य वादन (वायलिन) में धात्री संत एवं कोलाज कला में गुलशन साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है वहीं शास्त्रीय गायन में प्रिया कुमारी तथा स्पॉट पेंटिंग में कानन खंडेलवाल ने पंचम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय की उपलब्धियों में वृद्धि की।

इस युवा उत्सव में विश्वविद्यालय की ओर से प्रथा रामटेके, मोनिका निराला, प्रिया कुमारी, प्रियांशु पाण्डेय, शगुन पाठक, निखिल आनंद, साराक्षी सक्सेना, गुलशन साहू, कानन खंडेलवाल एवं धात्री संत ने भाग लिया। वाद्य संगत में रामचन्द्र सर्पे, शफीक हुसैन, दीपक दास मंहत, रोशन कुमार, मौलश्री सिंह, फिजाम महेन्द्र सिंह, आर्यन मन्होत्रा तथा बी. शरत ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। दल का नेतृत्व सहायक प्राध्यापक कपिल सिंह वर्मा (दृश्यकला संकाय) एवं अतिथि व्याख्याता डॉ. गुंजन तिवारी (नृत्य संकाय) ने किया।*कुलपति महोदया ने विद्यार्थियों को दी बधाई*

प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय लौटे विद्यार्थियों ने कुलपति महोदया से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कुलपति महोदया ने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उन्हें निरंतर अभ्यास करते हुए और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. देवमाईत मिंज सहित संगतकार एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।