रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा के संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी तथा जिला संगठन प्रभारी सुरेंद्र पाटनी के दिशा-निर्देशों पर, और जिला अध्यक्ष श्याम नारंग की अनुशंसा से भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष परदेसी राम साहू ने नवीन वर्मा को भाजपा किसान मोर्चा रायपुर ग्रामीण का नया जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
नवीन वर्मा की नियुक्ति से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में किसान मोर्चा के कार्यों को गति मिलेगी।










